टीवी मसाला

TMKOC: तो इसलिए 'तारक मेहता...' के भिड़े ने मुसीबत में भी नहीं की गुरुचरण सिंह से बात, खुद सरेआम बताई वजह

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Mandar Chandwadkar On Not Talking To Gurucharan Singh: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर मंदार चंदवाडकर ने हाल ही में गुरुचरण सिंह को लेकर इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने मुसीबत में भी एक्टर से बात नहीं की।

Image

मंदार चंदवाडकर ने गुरुचरण सिंह को लेकर तोड़ी चुप्पी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Mandar Chandwadkar On Not Talking To Gurucharan Singh: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते कई सालों से टीवी पर धाक जमाए बैठा है। इसके हर एक कलाकार दर्शकों के पसंदीदा बन गए हैं। खासकर शो में रोशन सिंह का रोल अदा कर चुके गुरुचरण सिंह बीते लंबे वक्त से लाइमलाइट में बने हुए थे। काम न मिलने के कारण उन्होंने उपवास रख लिया था, जिसकी वजह से वह अस्पताल तक पहुंच गए थे। हालांकि अब गुरुचरण सिंह की मुसीबतें धीरे-धीरे कम होने लगी हैं। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के कलाकारों ने गुरुचरण सिंह से जुड़ने की कोशिश नहीं की। इस मामले को लेकर अब शो में भिड़े का रोल अदा कर रहे मंदार चंदवाडकर (Mandar Chandwadkar) ने चुप्पी तोड़ी है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम मंदार चंदवाडकर (Mandar Chandwadkar) ने सुभोजीत घोष को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर क्यों वह मुसीबत में भी गुरुचरण सिंह से नहीं जुड़ पाए। मंदार चंदवाडकर ने कारण बताते हुए कहा कि एक्टर ने अपना नंबर बदल दिया था। मंदार चंदवाडकर ने बताया, "इसलिए बात नहीं हुई, क्योंकि उसने अपना नंबर शायद बदल लिया है। अब वो रहा नहीं उसके पहले वाला। मैंने बीच में एक बार जब पता चला, तब किया था फोन ये जानने के लिए कि वो कैसे हैं। जब वो वापिस आए थे तब। लेकिन उसका नंबर बदल गया और किसी के पास था नहीं उसका दूसरा नंबर।"

मंदार चंदवाडकर (Mandar Chandwadkar) यहीं नहीं रुके। उन्होंने गुरुचरण सिंह के बारे में बात करते हुए कहा, "फिर हमें पता लगा कि वो ठीक है। सोशल मीडिया की बदौलत आजकल सब पता चल जाता है। मैं खुश हूं इस बात से कि वो अच्छा महसूस कर रहे हैं और मैं आशा करता हूं कि वो जो भी करें, बेहतर करें।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article