टीवी मसाला

TMKOC छोड़ने के 8 साल बाद कैमरे के सामने आईं दिशा वकानी, बेटी के जन्म को याद कर बोलीं- मैं बहुत डर गई थी...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Disha Vakani Reveals Things About Pregnancy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिशा वकानी बीते कई सालों से कैमरे से दूर थीं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो बताती नजर आईं कि उन्होंने कैसे बेटी को जन्म देते वक्त गायत्री मंत्र को अपना सहारा बना लिया था।

Image

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिशा वकानी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Disha Vakani Reveals Things About Pregnancy: टीवी के चर्चित सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन बनकर लोगों का दिल जीतने वाली दिशा वकानी बीते कई वक्त से कैमरे से दूर थीं। दिशा वकानी ने साल 2017 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कहा था और तब से लेकर आजतक लोग उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। दिशा वकानी ने टीवी छोड़ने के बाद सोशल मीडिया से भी अपनी दूरी बना ली थी, लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिशा वकानी (Disha Vakani) अपनी बेटी के जन्म की दास्तां बताती नजर आईं। दिशा वकानी ने बताया कि कैसे एक मंत्र उस दौरान उनका सहारा बन गया था।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिशा वकानी (Disha Vakani) ने अपनी बेटी की डिलीवरी के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं पहली बार माता बनी और मैंने सुना कि मां बन गए हैं, लेकिन डिलीवरी के वक्त बहुत दुख होता है और बहुत दर्द होता है। मैं पैरेंटिंग का कोर्स कर रही थी तो मुझे किसी ने बोला मुझे कि आप मां हैं लेकिन आपको चिल्लाना नहीं है। चिल्लाएंगे तो बच्चा डर जाएगा। मैंने यही मंत्र ले लिया, गायत्री माता का मंत्र, और मैंने हंसते-हंसते डिलीवरी की है। मेरे मन में सतत गायत्री माता का मंत्र स्मरण हो रहा था और मैं हंसती रही। मैंने मेरी बेटी स्तुति को जन्म दिया।" (यहां देखें वीडियो)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिशा वकानी (Disha Vakani) ने इस बारे में आगे कहा, "ये चमत्कार हर बार जो प्रेग्नेंट होती हैं मैं उन्हें कहती हूं कि ये मंत्र आप बोलते रहिए। क्या शक्ति मिलती है और क्या चमत्कार मिलेगा। वो बहुत याद रहेगा।" बता दें कि दिशा वकानी ने साल 2017 में बेटी को जन्म दिया था। वहीं साल 2022 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article