Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 चर्चा में है। इस बार का बिग बॉस 17 काफी अलग होने वाला है। इस बार शो में दिल, दिमाग और दम तीनों का खेल होगा। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो शेयर किए हैं। इन प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। कलर्स टीवी पर बिग बॉस 17 अगले महीने 15 अक्टूबर से ऑनएयर होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने शो के लिए विवियन डीसेना को अप्रोच किया है।
मेकर्स ने शो के नए सीजन के लिए एक्टर विवियन डीसेना को अप्रोच किया है। इससे पहले भी मेकर्स एक्टर को शो के लिए अप्रोच कर चुके हैं। एक्टर की वाइफ ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विवियन डीसेना होंगे बिग बॉस 17 का हिस्सा
एक्ट्रेस की वाइफ नूरन अली ने कहा, हर बार की तरह इस बार भी एक्टर को शो के लिए अप्रोच किया गया है। एक्टर ने इस शो में जाने से मना कर दिया है। एक्टर आखिरी बार उड़ारियां शो में नजर आए थे। शो में उनकी शानदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार का बिग बॉस सिंगल वर्सेज कपल्स है। कपल्स के लिए विक्की जैन- अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट समेत कई स्टार्स को अप्रोच किया गया है। इस बार का बिग बॉस काफी धमाकेदार होने वाला है।
