Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के जेठलाल हैं करोड़पति, Dilip Joshi की नेटवर्थ कर देगी हैरान

Dilip Joshi Net Worth: शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठलाल असल जिंदगी में भी काफी अमीर हैं। आइए आपको बताते हैं इस किरदार को निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी की नेटवर्थ के बारे में।

Dilip Joshi Net Worth: असित मोदी का शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में जेठलाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी (Dilip Joshi) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अभी कुछ दिनों पहले खबरे उड़ने लगी थी कि दिलीप जोशी 18 साल बाद शो छोड़ने वाले हैं। हालांकि खुद दिलीप जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन रुमर्स का खंडन कर दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिलीप जोशी परदे के साथ-साथ असल जिंदगी में करोड़पति हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए कि आखिर फिल्मों, टेलीविजन और ओटीटी प्रोजेक्ट्स के दिलीप ने कितने करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'देखने से बढ़ती है ग्लोबल वार्मिंग', अश्लील वीडियो पर Abhinav Shukla ने दिया बयान, उड़े Rubina Dilaik के होश)

Dilip Joshi Net Worth

दिलीप जशी की नेटवर्थ/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    दिलीप जोशी की नेटवर्थ

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलीप जोशी की नेटवर्थ करीब 45 करोड़ रुपए बताई जाती है। शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से वो एक हफ्ते में साढ़े सात लाख कमा लेते हैं। ब्रैंड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया पार्टनरशिप जैसे तमाम सोर्स से दिलीप जोशी अच्छा खासा पैसा कमाते हैं। दिलीप जोशी इस समय टीवी इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर में से गिने जाते हैं। सिर्फ टेलीविजन की दुनिया से वो 30 से 35 करोड़ का बिजनेस करते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Anupamaa में मोहसिन खान की एंट्री की खबर निकली झूठी, राजन शाही ने किया साफ; बोले- एक नया शो बनाएंगे...)

    दिलीप जोशी की नेटवर्थ/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    दिलीप जोशी का घर

    एक्टर दिलीप जोशी मुंबई के अंधेरी ईस्ट में रहते हैं, जहां उनका 5 करोड़ रुपए का घर है। सोशल मीडिया पर दिलीप जोशी के घर की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि दिलीप जोशी के पास गोवा में भी घर है, जिसमें वो परिवार संग वेकेशन मनाने जाते हैं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलीप जोशी के गैराज में कई लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद है। मीडिया पोर्टल डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार दिलीप जोशी के साथ ऑडी Q7 है जो 80 लाख रुपए की बताई जाती है। इसी के साथ दिलीप जोशी के बाद टोयोटा इनोवा और किया सोनेट जैसी गाड़ियां भी हैं।

    End of Feed