TMKOC फेम Gurcharan Singh को आर्थिक तंगी ने किया बेबस? लापता होने से पहले किया था ये काम

Gurcharan Singh Missing Update: कई दिनों से लापता चल रहे तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर गुरचरण सिंह लापता है। ऐसे उनके इस गुमशुदगी मामले में पुलिस को एक बड़ा अपडेट मिला है, जिससे उनके लापता होने की वजह सामने आई है।

Gurcharan Singh Missing Update: सोनी टीवी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा चुके टीवी एक्टर गुरचरण सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस अप्रैल के 22 तारीख से एक्टर लापता है और उनकी तलाश में पुलिस छानबीन कर रही है। उनके पिता जी ने गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, ऐसे में जैसे ही यह खबर बाहर निकली एक्टर के फैंस चिंता में आ गए। हाल ही में उनके लापता होने की वजह सामने आई है साथ ही उन्होंने गायब होने से पहले एक पैसे की ट्रैन्सैक्जश्न भी की थी।

Gurcharan Singh Missing Update

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरचरण सिंह (Gurcharan Singh) शो छोड़ने के बाद आर्थिक तंगी की झेल रहे थे और लापता होने से पहले उन्होंने दिल्ली के पालम में ट्रांजैक्शन किया। एक्टर एटीएम से 7 हजार निकाले थे जो उनके घर से कुछ ही दूरी पर है। इसी के साथ अब कहा जा रहा है की पैसे की तंगी के कारण वह घर छोड़कर भाग गए। साथ ही बताया जा रहा है की वह जल्द ही शादी करने वाले थे। हालांकि उनको आखरी बार दिल्ली के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया था, जिसमें वह एक बैग को उठाकर सड़क पर घूमते हुए दिखे।

End of Feed