टीवी मसाला

Dipika Chikhlia Birthday: 18 साल की उम्र में B-Grade फिल्मों की हीरोइन बन गई थीं दीपिका चिखलिया, रामायण ने बना दिया सीता मां

Dipika Chikhlia Birthday: माता सीता का रोल निभाने वालीं दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) को आज हर कोई जानता है, रामनंद सागर की रामायण में सीता माता का रोल निभाने वालीं दीपिका पहले बॉलीवुड की बी ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

Image

Dipika Chikhlia 59th Birthday

Dipika Chikhlia Birthday: दीपिका चिखलिया आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही है। टीवी और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वालीं दीपिका चिखलिया को हर कोई माता सीता के छवि के तौर पर जानता है। रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का रोल निभाने वालीं दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) को आज हर कोई जानता है, रामनंद सागर की रामायण में सीता माता का रोल निभाने वालीं दीपिका को काफी पसंद किया गया था और उनकी जमकर तारीफ भी हुई थी। हालांकि काफी कम ही लोग जानते हैं कि माता सीता का रोल निभाने वालीं दीपिका पहले बॉलीवुड की बी ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। एक फिल्म में आतंकवादी की पत्नी का रोल निभाने के कारण दीपिका चिखलिया काफी विवाद में भी आ गई थीं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

बी-ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं दीपिका चिखलिया

दीपिका चिखलिया की जब भी बात होती है तो सभी दर्शकों के भीतर उनकी माता सीता वाली छवि ही नजर आने लगती हैं, हालांकि काफी कम लोग ही यह जानते हैं कि दीपिका माता सीता का रोल निभाने से पहले कई बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी है। 18 साल की उम्र से एक्टिंग की दुनियां में कदम रखने वालीं दीपिका को पहले काफी स्ट्रगल कर चुकी हैं, उन्हें ज्यादा काम ऑफर नहीं हो रहा था, जिस वजह से उन्होंने कई बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। हालांकि 20-21 साल की उम्र में उन्होंने माता सीता के रोल के लिए ऑडिशन दिया और उन्हें सिलेक्ट भी कर लिया गया। जिसके बाद से तो मानो उनकी दुनिया ही बदल गई।

बन गई थीं आतंकवादी की पत्नी

दीपिका चिखलिया ने एक फिल्म में आतंकवादी की पत्नी का रोल प्ले किया था। रामायण में माता सीता का रोल निभाकर दीपिका का आतंकी की पत्नी बनना दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था।

जिस वजह से दीपिका चिखलिया काफी विवादों में रहीं और कई लोगों ने उनकी जमकर आलोचना भी की थी। हालांकि इसके बाद दीपिका ने ऐसे रोल निभाने से इनकार कर दिया।

आज मना रही हैं 59वां जन्मदिन

दीपिका चिखलिया आज अपना 59वां जनम्दिन मना रही है। उनका जन्म 29 अप्रैल 1965 को मुंबई में हुआ था। माता सीता का रोल निभाने के बाद तो मानो दीपिका की पूरी दुनिया ही बदल गई। आज उनके जन्मदिन पर फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article