Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Dilip Joshi Once Grabbed Asit Modi Collar: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने सालों से लोगों के दिलों पर कब्जा किया हुआ है। असित मोदी का 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लोगों को खूब हंसाता है और उनका मनोरंजन करता है। इसकी कहानी के साथ-साथ एक-एक किरदार भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। लेकिन छोटे पर्दे पर इसके किरदार जितना दर्शकों को हंसाते हैं, कैमरे के पीछे सेट की कहानी उतनी ही अलग है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से कई विवाद ऐसे जुड़े हैं, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। खासकर प्रोड्यूसर असित मोदी पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कई कलाकार संगीन इल्जाम लगा चुके हैं। यहां तक कि ये भी खबर आई थी कि सेट पर दिलीप जोशी ने असित मोदी का कॉलर पकड़ लिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के सेट पर असित मोदी के साथ दिलीप जोशी का झगड़ा हो गया था। शो से जुड़े सूत्र ने 'न्यूज 18' संग बातचीत में बताया था कि दिलीप जोशी को छुट्टियां चाहिए थीं, जिसे लेकर उन्होंने असित मोदी से बात करने की कोशिश की। लेकिन असित मोदी उन्हें नजरअंदाज करके कुश शाह से मिलने चले गए। ये बात दिलीप जोशी को जरा भी पसंद नहीं आई। बातों-बातों में एक वक्त ऐसा भी आया, जब दिलीप जोशी ने असित मोदी का कॉलर पकड़ लिया। सूत्र के मुताबिक, उन्हें प्रोड्सूर की हरकत से अपमानजनक महसूस हुआ।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम दिलीप जोशी ने गुस्से में असित मोदी को शो छोड़कर जाने की धमकी भी दी। उनका गुस्सा देख असित मोदी ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की। लेकिन जब दिलीप जोशी से इस मामले पर जुड़ने की कोशिश की गई तो उन्होंने खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। दिलीप जोशी ने कहा, "मैं कुछ चीजें साफ करना चाहता हूं। कुछ कहानियां चल रही हैं मेरे और असित भाई के बारे में, जो कि पूरी तरह गलत हैं। ये चीजें मुझे भी बहुत निराश करती हैं।"
