तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम Disha Vakani के पिता का हुआ निधन, आमिर-शाहरुख खान संग कर चुके हैं काम

Disha Vakani Father Passes Away: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुकी दिशा वकानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन हो गया।

Disha Vakani Father Passes Away: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से घर घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिशा वकानी के पिता भीम वकानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, जो दिग्गज एक्टर रह चुके हैं। भीम वकानी के निधन ने उनके परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। दिशा वकानी के पिता के निधन का कारण अब तक सामने नहीं आया है लेकिन एक्ट्रेस का परिवार शोक में डूबा हुआ है और इस मुश्किल घड़ी में तमाम फैंस दिशा वकानी के साथ खड़े हैं। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर की शादी से पहले गायब होगी तुलसी, घर आएगी पुलिस, नोइना का होगा पर्दाफाश?)

दिशा वकानी के पिता भीम वकानी

दिशा वकानी के पिता भीम वकानी (Photo Credit- Instagram)

कौन है दिशा वकानी के पिता भीम वकानी

दिशा वकानी (Disha Vakani) के पिता भीम वकानी ने लंबे समय तक एक्टिंग की दुनिया में अपना जलवा दिखाया था। उन्होंने अपनी शुरुआत गुजराती थिएटर से की और वहां पर लंबा समय बिताया। इसके बाद वह बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आए। उन्होंने आमिर खान की 'लगान' में काम किया था। इस फिल्म में उनका रोल छोटा सा था। इसके अलावा, शाहरुख खान की 'स्वदेश' और माधुरी दीक्षित की 'लज्जा' में भी दिखे थे। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में धमाका नहीं करेंगे प्रणाली राठौड़-अंकित गुप्ता, शो को मारी लात? जानें क्या है वजह)

End of Feed