टीवी मसाला

TMKOC: 'तारक मेहता' में वापसी करेंगी दयाबेन, फैंस को मिलेगा दिवाली पर बड़ा सरप्राइज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 17, 2023, 11:32 AM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी हो रही हैं। इस बार की दिवाली गोकुलधाम वालों के लिए बेहद खास होने वाली हैं। दया के आने की खुशी में जेठालाल ने तैयारियां शुरू कर दी है।

Image

TMKOC (Credit pic: instagram)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सुर्खियों में बना रहता है। पिछले 15 सालों से ये शो दर्शकों को भरपूर एंटरटेन कर रहा है। शो में दयाबेन और जेठालाल की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। दिशा वकानी ने शो को मैटरनिटी लीव के दौरान छोड़ दिया था और उसके बाद से वापस नहीं आई है। फैंस छह साल से दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी कई बार कह चुके हैं कि शो पर दयाबने की वापसी होगी। रिपोर्ट के अनुसार, दिवाली पर दयाबेन गोकुल धाम सोसाइटी में वापसी करेंगी।

दिवाली एपिसोड में सुंदरलाल जेठालाल से मिलने के लिए मुंबई आता है और कहता है कि इस बार दिवाली पर दिया दयाबेन ही जलाएंगी। जेठालाल दया के आने की तैयारियां शुरू कर देते हैं। फैंस के लिए दिवाली एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है।

तारक मेहता में 6 साल बाद होगी दिशा वकानी की वापसी

रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि दिशा वकानी वापसी कर रही हैं या दयाबेन के रोल में कोई अन्य एक्ट्रेस दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोड्यूसर असित मोदी ने दयाबने के किरदार के लिए 200 से 300 एक्ट्रेसेस का ऑडिशन लिया है। वह चाहते हैं कि दयाबने का रोल बेस्ट एक्ट्रेस करें। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा है कि दिशा वकानी शो पर छह साल बाद वापसी कर रही हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article