बॉलीवुड

Ind Vs Aus 2023: वर्ल्ड कप को लेकर असमजंस में हैं अमिताभ बच्चन, बोले- जाऊं की ना...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 17, 2023, 10:50 AM IST

Ind Vs Aus World Cup Final 2023: 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में फाइनल मैच होगा। फाइनल मैच को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड है। वहीं, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस असमसंज में हैं कि उन्हें मैच देखने जाना चाहिए या नहीं जानी चाहिए।

Image

Amitabh Bachchan (credit pic: instagram)

Ind Vs Aus World Cup Final 2023: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच में वनडे वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। टीम इंडिया ने 70 रनों से मैच जीतकर इतिहास रच दिया था। टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर कपूर समेत कई सितारे पहुंचे थे। टीम इंडिया की जीत के बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्वीट कर कहा था कि मैंने मैच नहीं देखा इसलिए टीम इंडिया जीत जीत गई। बिग बी का ये ट्वीट जमकर वायरल हुआ था।

19 नंवबर को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच में फाइनल मैच खेला जाएगा। हाल ही में बिग बी ने ट्वीट कर लिखा, अब मैं सोच रहा हूं कि मैच देखने जाऊं या ना जाऊं। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दुविधा में हैं अमिताभ बच्चन

यूजर्स उनके इस ट्वीट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सर मत जाइए। आप हाइलाइट्स देख लेना है। दूसरे यूजर ने लिया, सवाल अच्छा है सर फोन ऑफ फ्रेंड कर लीजिए। तीसरे यूजर ने लिखा, सर आप मैच खत्म होने के बाद देखना है। वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा है कि आप जाएंगे तो मैच जीत जाएंगे हम।

आपको बता दें कि बिग बी इससे पहले भी कई इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि वो जब भी मैच देखते हैं तो इंडिया हार जाती है। बिग बी इस वजह से टीम इंडिया का कोई मैच नहीं देखते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article