TMKOC Makers On Dilip Joshi Rumored Exit: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। बीते 18 सालों में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने घर-घर में अपनी ऐसी पहचान बनाई है कि दर्शकों को इसके हर किरदार से बेहद प्यार है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को यूं तो कई कलाकार अलविदा कह चुके हैं, जिनकी याद आज भी दर्शकों को खूब आती है। वहीं शो को लेकर अब ये भी खबर आ रही थी कि जल्द ही जेठालाल का ट्रैक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में खत्म होने वाला है। वहीं दिलीप जोशी भी 18 सालों बाद शो को बाय-बाय कह सकते हैं। लेकिन अब इस मामले पर मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TMKOC के Shailesh Lodha हैं आलीशान घर-कारों के मालिक, बेटी की शादी में खर्चे करोड़ों रुपए
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से होगी जेठालाल की विदाई? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से जेठालाल के जाने की खबर ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। दर्शक अभी भी दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं इस बीच जेठालाल के जाने की बात ने लोगों को मायूस कर दिया था। लेकिन आजतक डॉट इन संग बातचीत के दौरान मेकर्स ने बताया कि जेठालाल यानी दिलीप जोशी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़कर कहीं भी नहीं जा रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए मेकर्स ने कहा, "कहानी अभी जेठा भाई पर ही है। इसका प्रोमो भी आ चुका है। 28 जुलाई को हम शो के 18 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे। जेठालाल का किरदार खत्म नहीं हो रहा है। इस किरदार के खत्म होने की तमाम खबरें झूठी हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TMKOC: बाघा के रोल ने किया तन्मय वेकारिया का बुरा हाल, बोले- सीधे खड़े होने में दर्द होता है...
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को अलविदा कहने की बात पर अभी तक दिलीप जोशी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि दिलीप जोशी ने असित मोदी के शो से लोगों का खूब दिल जीता है। यूं तो वह कई बॉलीवुड मूवीज में भी काम कर चुके हैं, लेकिन जेठालाल बनकर उन्हें जबरदस्त पहचान मिली। वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हाइएस्ट पेड एक्टर भी हैं।
