Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में अब कभी नहीं होगी 'दया बेन' की वापसी, सुना रह जाएगा पूरा गोकुलधाम

Disha Vakani Quits TMKOC Permanently: शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी ने अब यह कन्फर्म कर दिया है कि कहानी में दयाबेन नजर नहीं आने वाली हैं। जी हां, दयाबेन उर्फ दिशा वकानी अब शो में काभी भी वापसी नहीं करेंगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Disha Vakani Quits TMKOC Permanently: दिलीप जोशी स्टारर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अक्सर विवादों में बना रहता है। कभी स्टार कास्ट की मेकर्स संग लड़ाई तो कभी घटती टीआरपी हमेशा ही शो को सुर्खियों में रखता है। शो की जान दयाबेन काफी लंबे समय से स्क्रीन्स और कहानी से गायब नजर चल रही हैं। सब फैंस आस लगाए बैठे थे कि शायद दयाबेन वापिस आ जाए लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होने वाला। खुद शो के मेकर्स ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए बताया कि टीवी एक्ट्रेस दिशा वकानी अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी नहीं करेंगी।

Disha Vakani Quits TMKOC Permanently

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के प्रोड्यूसर असित मोदी ने एक इंटरव्यू के दौरान दिशा वकानी की वापसी पर बातचीत की थी। असित ने बताया कि ''दयाबेन को वापस लाना बहुत जरूरी है क्योंकि मैं भी उन्हें मिस करता हूं। कभी कभी हालत ऐसे हो जाते हैं कि वापसी में देरी होते हुए समय नहीं लगता। काभी 2024 में चुनाव, आईपीएल, मुंबई की बारिश और तमाम कारण के चलते समय देरी हो गई। मैं अब भी कोशिश करूंगा कि दयाबेन की शो में वापसी हो लेकिन एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ में व्यस्त होने के कारण स्क्रीन पर नहीं लौटेंगी।''

End of Feed