TMKOC: 35 साल पुरानी इस फोटो में Shah Rukh Khan की डिट्टो कॉपी लगे 'बापूजी', फैंस भी आंखों पर नहीं कर पाए यकीन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Amit Bhatt Looks Like Shah Rukh Khan In This Photo: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बापूजी का किरदार अदा करने वाले अमित भट्ट की एक फोटो सामने आई है, जिसे देख लोगों ने उनकी तुलना शाहरुख खान से करनी शुरू कर दी।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Amit Bhatt Looks Like Shah Rukh Khan In This Photo: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हर कलाकार ने लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है। चाहे वो दिलीप जोशी हों या फिर मुनमुन दत्ता। यहां तक कि जो कलाकार शो को छोड़कर चले गए हैं, वो भी लोगों के दिल में बसते हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बापूजी यानी अमित भट्ट (Amit Bhatt) को भले ही काफी बूढ़ा दिखाया गया है, लेकिन असल जिंदगी में उनकी उम्र केवल 51 वर्ष है। वहीं हाल ही में अमित भट्ट की 35 साल पुरानी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस की आंखें भी फटी रह गईं।

35 साल पुरानी तस्वीर में शाहरुख खान जैसे लगे अमित भट्ट

End of Feed