टीवी मसाला

Anupama Leap: बूढ़ी अनुपमा को देखकर बढ़ा फैंस का बीपी, फिर से शाह परिवार का रोना-धोना देख टीवी तोड़ने का करने लगेगा मन

Anupama Leap Promo Fans Reaction: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में 15 साल का लीप आ गया है जिसका प्रोमो मेकर्स ने दर्शकों संग शेयर कर दिया है। ऐसे में यह प्रोमो देख फैंस और दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन देते हुए मेकर्स को खूब झाड़ा है।

Image

Anupama Leap Promo Fans Reaction

Anupama Leap Promo Fans Reaction: टीवी दुनिया के टॉप सीरियल में से एक अनुपमा इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में मेकर्स ने सीरियल की लीप की घोषणा करते हुए प्रोमो शेयर किया है। लीप का प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है। इस बार रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का लुक भी मेकर्स ने बदल दिया है। साथ ही जनरेशन लीप के कारण सभी शाह हाउस के बच्चे बड़े हो गए हैं हालांकि यह देख दर्शक खुश नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए प्रोमो देखने के बाद दर्शकों के क्या रिएक्शन है।

अनुपमा (Anupama) में 15 साल वाले लीप प्रोमो में अनुपमा बूढ़ी हो गई और और 'अनु की रसोई' चलाकर सभी का पेट भर रही है। वहीं टीवी एक्टर शिवम खजूरिया की एंट्री होती है जो अनुपमा को अपना बिजनेस पार्टनर बताता है, वहीं दूसरी तरफ आध्या के रूप में अलिशा परवीन दिखाई दी। अलिशा फिर एक बार अनुपमा से अलग हो गई है और एक गुमनाम जिंदगी जी रही है। प्रोमो से अनुज, बा किंजल जैसे किरदारों को नहीं दिखाया गया। लीप के प्रोमो को देखने के बाद लोगों का रिएक्शन सामने आ गया है।

एक यूजर ने अनुपमा के मेकर्स को लिखा कि आप इस सारी नफरत के लायक हैं डीकेपी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इतनी बड़ा लीप लाने और बूढ़े होने की क्या जरूरत थी, निब्बा निब्बी लव स्टोरी मत दिखाओ। हर कोई मेकर्स के इस लीप वाले फैसले से खुश नहीं है और अपनी नाराजगी ट्विटर पर ट्वीट कर जाहीर कर रहा है। इस शो से निशि सक्सेना और गौरव शर्मा ने एग्जिट ले लिया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article