टीवी मसाला

Sushant Singh Rajput की पुण्यतिथी पर 'पवित्र रिश्ता' एक्टर ने की न्याय की मांग, बोले- कब तक इंतजार करना पड़ेगा

Pavitra Rishta Actor Mahesh Shetty Wants Justice For Sushant Singh Rajput: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज 4 साल पूरे हो गए हैं। पुण्यतिथी पर उन्हें याद करते हुए उनके दोस्त महेश शेट्टी ने उनके लिए न्याय की मांग की है।

Image

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथी पर महेश शेट्टी ने मांगा न्याय

Pavitra Rishta Actor Mahesh Shetty Wants Justice For Sushant Singh Rajput: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी राह तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीता ही था। साथ ही वह अपने सादगी भरे अंदाज के लिए भी खूब जाने जाते थे। साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन हो गया था और आज उन्हें इस दुनिया से गए हुए 4 साल बीत गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत को याद कर आज भी फैंस की आंखें नम हो जाती हैं। वहीं उनकी पुण्यतिथी पर एक्टर के खास दोस्त महेश शेट्टी ने न्याय की मांग की है। उन्होंने सवाल करते हुए ये भी कहा कि आखिर कब तक उन लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर महेश शेट्टी की ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उन्होंने एक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा, "मुझे हैरानी है कि और कितनी देर? एक और साल बीत गया। कहते हैं कि वक्त के साथ-साथ चीजें आसान हो जाती हैं और घाव भी भर जाता है। लेकिन ये सवाल चीजों को और मुश्किल बना रहा है। मैं इंतजार पर इंतजार कर रहा हूं। कानून व्यवस्था में अपना विश्वास बनाए हुए हूं, लेकिन मुझे जानना है। हम सभी सच जानने का हक है।"

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पुण्यतिथी पर महेश शेट्टी के अलावा अभिषेक कुमार ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने स्टोरी में आज की तारीख के साथ टूटे हुए दिल का इमोजी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "ओम शांति...।" बता दें कि अभिषेक कुमार ने खुद को सुशांत सिंह राजपूत का फैन बताया था। उनका कहना था कि वह सुशांत को प्रेरणा मानते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article