टीवी मसाला

'ये आसान नहीं था...'- शादी के बाद आए उतार-चढ़ाव पर सुरभि चंदना ने निकाला दिल का गुबार, आंखों में नजर आए आंसू

Surbhi Chandna Shares Photo With Teary Eyes Talks About Ups And Down After Marriage: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह रोती नजर आईं। फोटो पोस्ट कर सुरभि चंदना ने फैंस को शादी में आए उतार-चढ़ाव से रूबरू कराया।

Image

सुरभि चंदना ने करण शर्मा संग शेयर की फोटो

Surbhi Chandna Shares Photo With Teary Eyes Talks About Ups And Down After Marriage: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपने अंदाज और एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। 'इश्कबाज' एक्ट्रेस सुरभि चंदना बीते साल मार्च में शादी के बंधन में बंधी थीं। उन्होंने 13 साल की डेटिंग के बाद बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी रचाई थी। लेकिन हाल ही में सुरभि चंदना ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने शादी के बाद आए उतार-चढ़ाव पर अपने दिल का गुबार निकाला। इतना ही नहीं, सुरभि चंदना (Surbhi Chandna)ने रोते हुए अपनी एक फोटो भी पोस्ट की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने पति करण शर्मा संग फोटो पोस्ट करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा। सुरभि चंदना ने लिखा, "चेतावनी: मेरे बेटर हाफ को कुछ मत कहना। वो मुझे रुला नहीं रहे थे, बल्कि इसका उल्टा कर रहे थे। फोटो उन्होंने ही क्लिक की है, जिससे मुझे चियर कर सकें। ये मेरी गैलरी में सेफ थी। तो मुझे पता था कि हमें आगे तक जाना है और आगे का रास्ता गुलाब और कांटों से भरा होगा। ये बहुत ही अजीब सा एहसास है कि एक महीने में हमारी शादी को एक साल पूरे हो जाएंगे। एक पति-पत्नी के तौर पर ये कभी भी आसान नहीं होता है। ये तब ज्यादा ईजी होता है जब आप एक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के तौर पर समझौते कर रहे हों और एडजस्ट कर रहे हों।"

सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "शादी के बाद मुझे अपने मम्मी-पापा की खूब याद आई और मैं कई बार खासतौर पर अपने पिता को याद करते हुए रो भी पड़ती थी। जो जिम्मेदारियां शादी के साथ आपके पास आती हैं, जिसके लिए आपको बोला नहीं जाता और न ही आप इसके लिए तैयार रहते हो। आप एक जिम्मेदारी निभा ही रहे होते हो कि इसके बाद एक-एक कर दूसरे रोल भी लाइन में लगने शुरू हो जाते हैं। हमने एक-दूसरे को प्यार किया, एक-दूजे की मदद की। जब चीजें हमारे मुताबिक नहीं गईं तो एक-दूजे को उठाने की कोशिश की। कहते हैं कि शादी के पहले साल को पार कर जाना बहुत मुश्किल है। ठीक भी है, इसके लिए पार्टनर के साथ सेम पेज पर होना जरूरी है। रोजाना हम एक नई ट्यून खोज रहे हैं और हर पल को जीने की कोशिश कर रहे हैं।" सुरभि चंदना ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनकी ये तस्वीर 21 मई को यानी शादी के दो महीने बाद क्लिक की गई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article