Surbhi Chanda-Karan Sharma Wedding: नागिन 5 फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) की शादी को लेकर फैंस काफी एक्ट्रेस हैं। सुरभि टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। हर कोई उन्हें दुल्हन बनता देखना चाहता है। सुरभि जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। अब सुरभि का एक वीडियो सामने आ गया है जिसमें वह शादी के लिए जयपुर रवाना होती दिख रही हैं। एयरपोर्ट से सामने आए इस वीडियो में सुरभि के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है। सुरभि चंदना अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ 13 साल से रिलेशन में हैं, जिसके बाद अब आखिरकार दोनों शादी करने वाले हैं।
Surbhi Chandna spotted at airport before marriage
यह भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa 11: बिहार की मनीषा रानी ने काटा शोएब इब्राहिम का पत्ता, वोटिंग में निकलीं सबसे आगे
जयपुर जाने के बाद सुरभि अपनी शादी की सारी तैयारियों पर भी नजर डालने वाली हैं। शादी से पहले सामने आए सुरभि के इस वीडियो ने फैंस के चेहरे पर भी खुशी ला दी है। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
सुरभि बोलीं- 'होने वाली भाभी बोलो'
सुरभि चंदना और करण शर्मा की शादी जयपुर में एक आलिशान महल के अंदर होने वाली है, करण और सुरभि मार्च के पहले हफ्ते में शादी रचाने वाले हैं, शादी से पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सुरभि को पैपराजी भाभी-भाभी कहती नजर आ रहे हैं। जिसका मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए सुरभि कहती हैं, 'भाभी नहीं होने वाली भाभी बोलो'। एयरपोर्ट पर सुरभि का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
