टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को अब इस किरदार ने कहा अलविदा, कहानी में था दमदार रोल

Mansi Salvi Exit Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में को लेकर एक बड़ी खबर सामने या रही है। इंदरनील भट्टाचार्य के एग्जिट के बाद अब एक और किरदार ने शो छोड़ दिया है।

Image

Mansi Salvi Exit Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Mansi Salvi Exit Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कहानी भी दर्शकों को खूब भा रही है, सिर्फ यही नहीं किरदार भी अपनी एक्टिंग से कहानी को मजेदार बना दे रहे हैं। पिछले दिन सीरियल में ईशान के पिता शांतनु का किरदार निभा रहे इंदरनील भट्टाचार्य जी ने शो को छोड़ने की घोषणा की थी। लेकिन अब एक और कलाकार ने शो को अलविदा कह दिया है, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर कौन है वो एक्टर

टीवी गॉसिप की रिपोर्ट्स के मुताबिक 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin) में ईशान की माँ ईशा का किरदार निभा रहीं मानसी साल्वी (Mansi Salvi) ने शो छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर मानसी ने पोस्ट पर लिखा था की अच्छे काम के लिए सम्मान मिले उए जरूरी नहीं है, अगले काम में और निखरकर आऊँगी। ऐसे में ये खबर सुन सभी चौंक गए हैं और मेकर्स से उनकी वापसी की गुहार लगा रहे हैं।

लोगों का मानना है की सवी और ईशान को हीरो बनाने के चक्कर में मेकर्स ने ये फैसला लिया है। जानकारी के लिया बात दें इससे पहले भी कई कलाकार शो कप छोड़ चुके हैं। कहानी में इन दिनों सवी और ईशान की रीसेप्शन पार्टी की है, जिसमें अक्का साहेब और यशवंत सवी को सुना रहे हैं। साथ ही सवी से गुस्सा होकर ईशान घर से बाहर चला जाता है लेकिन बीच रोड में उसका एक्सीडेंट हो जाता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article