टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने बॉयफ्रेंड करण आर शर्मा से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस अगले महीने 1 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी शादियों की तैयारियों में बिजी हैं। एक्ट्रेस पिछले 13 साल से करण को डेट कर रही हैं। अब एक्ट्रेस सेटल होने वाली हैं। शादी से पांच दिन पहले वो अपने बॉयफ्रेंड संग डेट पर निकलीं। एक्ट्रेस ने पैपराजी को पोज देते हुए कहा कि शादी से पहले ये हमारी आखिरी डेट है। इसके बाद मिस्टर एंड मिसेज हो जाएंगे। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
surbhi chandna with boyfriend (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Article 370 Box Office Collection Day 2: यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
कपल ने साथ में पैपराजी को जमकर पोज दिया। एक्ट्रेस इस दौरान काफी खुश नजर आईं। सुरभि डेट पर कैजुअल आउटफिट में निकलीं। एक्ट्रेस के चहेरे पर ग्लो साफ-साफ दिखाई दे रहा था। एक्ट्रेस पैपराजी के साथ भी मजाक- मस्ती करते हुए दिखाई दीं।
शादी से पहले आखिरी डेट पर निकलीं सुरभि
एक्ट्रेस शादी से पहले अपनी बैचलर लाइफ को जमकर एन्जॉय करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी की थी। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। एक्ट्रेस जयपुर में शादी करेंगी। एक्ट्रेस रॉयल वेडिंग करेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई में कपल कोई रिसेप्शन नहीं देगा। करण और सुरभि एक-दूसरे को साल 2010 से डेट कर रहे हैं। कपल ने शादी की गुडन्यूज के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। पिछले साल कपल ने 18 सितंबर को परिवार की मौजदूगी में रोका किया था।
