टीवी मसाला

Chand Jalne Laga फेम विशाल आदित्य सिंह का फूटा मेकर्स पर गुस्सा, बोले- टीवी पर सिर्फ सास-बहू दिखाते हैं

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 26, 2024, 08:08 AM IST

चांद जलने लगा फेम विशाल आदित्य सिंह का लेटेस्ट बयान चर्चा में है। एक्टर का कहना हैं कि मेकर्स टीवी पर सिर्फ सास-बहू का ड्रामा दिखाते हैं। मुझे समझ नहीं आता है कि आज भी इस तरह का ही कॉन्टेंट क्यों दिखाते हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Chand Jalne Laga फेम विशाल आदित्य सिंह का फूटा मेकर्स पर गुस्सा, बोले- टीवी पर सिर्फ सास-बहू दिखाते हैं

Vishal Aditya Singh Trolled Makers: टीवी पर मेकर्स शो के प्रमोशन के दौरान अलग-अलग मुद्दों को दिखाते हैं। लेकिन कुछ समय बाद शो की कहानी घूम फिर के सास-बहू के ड्रामे पर ही आ जाती है। फैंस उस शो को फ्रेश कॉन्टेक्ट के तरह देखना शुरू करते हैं। लेकिन बाद में उन्हें वहीं घिसी-पिटी कहानी देखने को मिलती हैं। चांद जलने लगा के मेकर्स ने शो को इंटेंस रोमांस ड्रामा की तरह शुरू किया था। शो में विशाल आदित्य सिंह और कनिका मान मुख्य भूमिका में हैं। शो में विशाल और कनिका की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

शो में दिखाया गया था कि कनिका विशाल के बचपन का प्यार है। लेकिन कुछ कारणों से दोनों के बीच दूरियां आ गई। कई बार शो के कॉन्टेंट से दर्शक ही नहीं एक्टर्स भी निराश हो जाते हैं। विशाल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी नाराजगी जताई हैं।

क्या चांद जलने लगा के मेकर्स से नाराज है विशाल

विशाल ने कहा, एक्टर भी शो की कहानी से परेशान हो जाता है। उन्होंने कहा, 'लगता है टीवी में सिर्फ सास-बहू का ही ड्रामा चलता है। अगर सरकारी नौकरी दिखाएंगे तो सिर्फ आईएसएस और आईपीएस की कहानी को दिखाएंगे। यार कुछ तो नया दिखाओ। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस एक्टर के वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सभी एक्टर में ये जिगरा नहीं होता है। दूसरे यूजर ने लिखा, आपने एक साथ सभी टीवी शो और चैनल को ट्रोल किया है। तीसरे यूजर ने लिखा, विशाल ने सच बोलने की हिम्मत रखी है। एक्टर हर मुद्दे पर बेबाक राय रखते हैं। एक्टर को चंद्रकांता से घर -घर में पहचान मिली थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article