टीवी मसाला

शादी से पहले बॉयफ्रेंड संग आखिरी डेट पर निकलीं Surbhi Chandna, बोलीं- 'मिस्टर और मिसेज बन जाएंगे'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 25, 2024, 04:03 PM IST

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना 1 मार्च को बॉयफ्रेंड करण आर.शर्मा संग शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस अपनी शादी से पहले आखिरी डेट पर निकलीं। एक्ट्रेस ने पैपराजी को जमकर पोज दिया। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं अब जल्द हम मिस्टर एंड मिसेज बन जाएंगे।

Image

surbhi chandna with boyfriend (credit pic: instagram)

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने बॉयफ्रेंड करण आर शर्मा से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस अगले महीने 1 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी शादियों की तैयारियों में बिजी हैं। एक्ट्रेस पिछले 13 साल से करण को डेट कर रही हैं। अब एक्ट्रेस सेटल होने वाली हैं। शादी से पांच दिन पहले वो अपने बॉयफ्रेंड संग डेट पर निकलीं। एक्ट्रेस ने पैपराजी को पोज देते हुए कहा कि शादी से पहले ये हमारी आखिरी डेट है। इसके बाद मिस्टर एंड मिसेज हो जाएंगे। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कपल ने साथ में पैपराजी को जमकर पोज दिया। एक्ट्रेस इस दौरान काफी खुश नजर आईं। सुरभि डेट पर कैजुअल आउटफिट में निकलीं। एक्ट्रेस के चहेरे पर ग्लो साफ-साफ दिखाई दे रहा था। एक्ट्रेस पैपराजी के साथ भी मजाक- मस्ती करते हुए दिखाई दीं।

शादी से पहले आखिरी डेट पर निकलीं सुरभि

एक्ट्रेस शादी से पहले अपनी बैचलर लाइफ को जमकर एन्जॉय करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी की थी। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। एक्ट्रेस जयपुर में शादी करेंगी। एक्ट्रेस रॉयल वेडिंग करेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई में कपल कोई रिसेप्शन नहीं देगा। करण और सुरभि एक-दूसरे को साल 2010 से डेट कर रहे हैं। कपल ने शादी की गुडन्यूज के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। पिछले साल कपल ने 18 सितंबर को परिवार की मौजदूगी में रोका किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article