Sunny Deol-Ameesha Patel का बड़ा प्लान, Bigg Boss 16 Finale में लॉन्च होगा Gadar 2 का ट्रैलर?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 7, 2023, 09:57 AM IST

Gadar 2 sneak peek will Reveal in Bigg Boss 16 Grand Finale: लंबे टाइम से बाद सनी देओल, सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। खास बात ये है कि सनी की कमबैक फिल्म गदर 2 को 100 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बनाया जा रहा है।

gadar 2 Promotion plan in bigg boss 16 grand finale: बिग बॉस 16 अगले वीकेंड ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। सीजन 16 के लिए आखिरी बार सलमान खान शो की मेजबानी करने के लिए वापस आएंगे। अब खबर आ रही है कि गदर 2 के प्रमोशन के लिए सनी देओल और अमीषा पटेल खासतौर पर बिग बॉस 16 फिनाले के हिस्सा बनने वाले हैं। फिल्म स्वतंत्रता दिवस 2023 के मौके पर आने वाली है। ऐसे में गदर 2 के मेकर्स फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 16 का प्लेटफॉर्म लेना चाहते हैं। साथ ही यहां पर गदर-2 का ट्रैलर लॉन्च किया जा सकता है! दर्शक एकबार फिर से सनी देओल को उनके मोस्ट पॉपुलर रोल तारा सिंह के रूप में देखने वाले हैं। वैसे फिल्म का एक फाइट सीन पहले ही वायरल हो चुका है जिसने फैन्स के बीच एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है।

Sunny Deol, Ameesha Patel and Salman khan

लंबे टाइम से बाद सनी देओल, सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। खास बात ये है कि सनी की कमबैक फिल्म गदर 2 को 100 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बनाया जा रहा है। एक सूत्र ने बताया है कि शर्मीले नेचर के सनी देओल हमेशा रियलिटी शो के प्रमोशन के लिए उत्सुक नहीं रहते हैं। हालांकि सलमान खान के साथ उनका कंफर्ट लेवल है। वह उनसे मिलने और साथ में शूटिंग करने के लिए उत्साहित हैं। दोनों पहले ही उन चीजों पर चर्चा कर चुके हैं, जिनके बारे में ग्रैंड फिनाले में बात की जा सकती है। वैसे धर्मेंद्र क्रिसमस और नए साल 2023 के जश्न के लिए बिग बॉस 16 में थे। ऐसा लगता है कि निर्माता, गदर 2 के लिए एक लंबे प्रमोशन अभियान की योजना बना रहे हैं।

End of Feed