devoleena bhattacharjee on bigg boss 16 winner: बिग बॉस 16 समाप्त होने वाला है और फिनाले में सिर्फ एक सप्ताह बाकी है। ऐसे में हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर सीजन 16 का विनर कौन होगा। इसी के साथ ही बिग बॉस के प्रशंसकों ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि शो की विजेता प्रियंका चाहर चौधरी होंगी क्योंकि वह चैनल का चेहरा हैं। लगातार सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों से हो रही है कि प्रियंका को ही चैनल शो की ट्रॉफी देगा। अब इस मत पर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी अपनी सहमति की है।
जैसा कि हम जानते हैं बिग बॉस 13 का हिस्सा रहीं देवोलीना भट्टाचार्जी हमेशा इस शो के लेकर अपनी बातें खुलकर सामने रखती आई हैं। बिग बॉस में होने वाले टास्क, एलिमिनेशन और एविक्शन पर हमेशा देवोलीना भट्टाचार्जी बिना पक्षपाती हुए अपने विचार शेयर करती रहती हैं। अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने बिग बॉस के निर्माताओं पर उनके पक्षपात को लेकर कटाक्ष किया है और उनका दावा है कि प्रियंका चाहर चौधरी ही विजेता बनेंगी।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्वीट करके लिखा- 'कुछ भी करलो जीतेगी प्रियंका चाहर चौधरी ही...। मैंने बहुत पहले ही बिग बॉस देखना छोड़ दिया था। लेकिन बिग बॉस-16 के पहले हफ्ते में ही बता दिया था। आखिर 3 साल का एक्सपीरियंस जो है..।' देवोलीना के इस तरह से कमेंट को देखकर और श्योर हो गए हैं कि शायद प्रियंका की जीतने वाली हैं।
अब लगातार पक्षपातपूर्ण टिप्पणियों ने बिग बॉस के निर्माताओं की रातों की नींद हराम कर रखी है और वे प्रियंका के जीतने के बाद के नतीजों पर सोच रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन बिग बॉस के मेकर्स ट्रोल होते रहते है। वहीं निमृत कौर आहलूवालिया के जाने के बाद से भी ट्रोलर्स के निशाने पर बिग बॉस है।
