Exclusive: Apoorva Mukhija द्वारा किए गए भद्दे बयानों पर भड़के सुनील पाल, कहा 'पैसों के लिए किस हद तक गिरोगी?'

Sunil Pal Calls Out Apoorva Mukhija for Samay Raina Show: कॉमेडियन सुनील पाल ने हाल ही में समय रैना शो की चल रही कंट्रोवर्सी पर जूम संग एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान कॉमेडियन का गुस्सा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा पर फूटा जिन्होंने शो में गलत भाषा का प्रयोग किया था।

Sunil Pal Calls Out Apoorva Mukhija for Samay Raina Show: कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' तब सुर्खियों में आया जब यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) ने S** से जुड़ा एक भद्दा जोक किया। इसी के साथ में कई अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया जिसे देखते हुए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होने लगी। मामला इतना बड़ा हो गया कि खुद महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र देवेंद्र फडणवीस ने कारवाई करने के आदेश दिए। इस बीच कॉमेडियन सुनील पाल का गुस्सा शो में जज बनकर पहुंची सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा पर फूटा। टाइम्स नाउ नवभारत की सी रिपोर्ट में पढ़िए इस पूरे मामले पर सुनील पाल का एक्सक्लूसिव रिएक्शन।

Sunil Pal Calls Out Apoorva Mukhija for Samay Raina Show

कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) के शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) पहुंची थी जो अपने रेलेब किड के नाम से मशहूर हैं। शो के दौरान अपूर्वा बेहद ही गंदी और अभद्र भाषा का किया जिसके बाद कई लोगों उन्हे खरी खोटी सुनाने से पीछे नहीं हट रहे। पूरी कंट्रोवर्सी के बीच कॉमेडियन सुनील पाल ने जूम से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए अपनी राय रखी। सुनील पाल (Sunil Pal) कहते हैं कि 'ये लोग जो अभद्र भाषा और अश्लीलता का इस्तेमाल करते हैं जिसने गंदगी करना का रास्ता खोल दिया है। लड़कियां बेहद गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं, यह बर्दाश्त से बाहर है।'

End of Feed