किडनैपर्स से छूटते ही Sunil Pal ने बताई दर्द भरी दास्तां, 8 लाख की फिरौती देकर बचाई अपनी जान

Sunil Pal Told Kidnapping Story: हाल ही में कॉमेडियन सुनील पाल को किडनैप कर लिया गया था लेकिन कुछ घंटों बाद छोड़ उन्हे जाने दिया। ऐसे में अब एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए सुनील पाल ने अपनी किडनैपिंग की स्टोरी का खुलासा किया है जो सुनने में काफी शाकींग है।

Sunil Pal Told Kidnapping Story: टीवी दुनिया के मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। 2 दिसंबर को सुनील पाल को ईवेंट में पर्फॉर्म करने का झांसा देकर किड्नैप कर लिया गया था। कॉमेडियन की पत्नी ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी जिसके बाद ये खबर मीडिया में लीक हो गई थी। अब सुनील पाल अपने घर लौट आएं हैं और आते ही कॉमेडियन ने अपनी किडनैपिंग की दास्तां मीडिया के जरिए फैंस को बताई है। कॉमेडियन ने खुलासा किया की कैसे वह 8 लाख की फिरौती देकर किडनैपर्स से बच सुरक्षित घर लौटे।

Sunil Pal Told Kidnapping Story

बॉलीवुड शादी से बात करते हुए सुनील पाल (Sunil Pal) ने अपनी किडनैपिंग वाले हादसे को लेकर कई खुलासे किए। कॉमेडियन ने बताया कि 2 दिसंबर को हरिद्वार में ईवेंट करने का झांसा देकर उन्हे किडनैप कर लिया गया था। वह बताते हैं कि मुझे किडनैप दूसरी गाड़ी बदलने के बाद हुई थी और तब मैंने उनसे पूछा की आप मुझे कहाँ ले आए हो। किडनैपर्स ने मुझ से मेरा एटीएम और 20 लाख रुपए फिरौती मांगी, हालांकि मैंने उन्हे कहा की मेरे पास सिर्फ 10 लाख रुपए है जो मैं कहीं नया कही से अरेंज कर सकता हूँ। कई दोस्तों से पैसे जुटाने के बाद करीब 8 लाख हो गए थे ऐसे में किडनैपर्स ने मुझे जाने दिया।

End of Feed