टीवी मसाला

ब्रेस्ट कैंसर की बेड़ियों को तोड़ आगे निकलीं Hina Khan, क्या सर्जरी के बाद शेयर की पहली तस्वीर?

Hina Khan share new photo amid breast cancer Treatment: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इस समय ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रही है। इस बीच एक्ट्रेस ने आज सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को देख कर लगता है कि यह सर्जरी के बाद की है। ऐसे में आई इस रिपोर्ट पर एक नजर दौड़ाएं।

Image

Hina Khan share new photo amid breast cancer Treatment

Hina Khan share new photo amid breast cancer Treatment: टीवी की बेहतरीन अदाकारा हिना खान इस दिनों अपने जीवन से सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से पीड़ित हैं और अपने इलाज का अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार ब्रेस्ट कैंसर जैसे बड़ी बीमारी से जूझने के बावजूद पूरी मजबूती से अपनी लड़ाई लड़ रही हैं। इस बीच हिना खान (Hina Khan) ने काफी समय के बाद आज एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें उनके हाथों में खून और प्लेटलेट की बोतल को देखा जा सकता है। चलिए हिना खान की इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

हिना खान (Hina Khan) ने ब्रेस्ट कैंसर बीमारी के बीच आज इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के एक हाथ में 'खून' और 'प्लेटलेस्ट' की थैली हैं। वहीं दूसरे हाथ में 'यूरिन' की थैली है। हिना खान इन सभी चीजों को हाथ में थामे आगे चलती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए हिना खान ने लिखा "इन गलियारों से मैं जीवन के ब्राइटर साइड की तरफ जा रही हूँ। एक-एक कदम लेकर आगे बढ़ रही हूँ।" एक्ट्रेस की इस पोस्ट को देखकर लगता है कि यह सर्जरी के बाद की तस्वीर है।

हिना खान के इस तस्वीर को शेयर करते ही फैंस पोस्ट पर जमकर कमेन्ट कर रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह, अंकिता लोखंडे ने भी हिना को अपनी दुआएं दी है। आरती ने पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा "शेरनी हो तुम, भगवान हर कदम पर तुम्हारे साथ खड़े हैं।" अंकिता ने कॉमेंट करते हुए कहा "मेरी दुआ हमेशा तुम्हारे साथ है।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article