Kapil Sharma संग हुई लड़ाई पर Sunil Grover ने खोली जुबान, बोले 'यह एक पब्लिसिटी स्टंट...'

Sunil Grover on Fight With Kapil Sharma: सुनील ग्रोवर की एक फ्लाइट में कपिल शर्मा के साथ तगड़ी लड़ाई हुई थी। ऐसे में अब सालों पर सुनील ग्रोवर ने इस लड़ाई पर चुप्पी तोड़ी है। सुनील ग्रोवर ने बताया कि कपिल शर्मा के साथ हुआ उनका झगड़ा 'पब्लिसिटी' स्टंट था।

Sunil Grover on Fight With Kapil Sharma: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का सालों पहले एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के साथ झगड़ा हुआ था। हाल ही में कपिल शर्मा संग हुई लड़ाई पर सुनील ग्रोवर ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है। सुनील ग्रोवर ने बताया कि कपिल शर्मा के साथ हुई उनकी अनबन भारत में एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के लॉन्च से पहले प्रीप्लांड 'पब्लिसिटी' स्टंट थी। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ अब उन्होंने हाथ मिला लिया है और पुराने गिले-शिकवे भूल गए हैं।

Sunil Grover and Kapil Sharma

कपिल शर्मा संग 7 साल पुरानी लड़ाई पर ग्रोवर ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने पहले यह एक 'पब्लिसिटी स्टंट' था। हालांकि 7 सालों अब दोनों एक फिर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लिए हाथ मिला चुके हैं। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के साथ आं से दोनों के फैन्स भी खुश हैं। सुनील ने मजाक में यह भी कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने उन्हें यह पूछने के लिए बुलाया था कि क्या किया जा सकता है। इसके बाद यह आईडिया उनके मन में आया।

End of Feed