Kapil Sharma से नाराज हैं ऑनस्क्रीन पत्नी Sumona Chakravarti! दोनों में बंद है बातचीत

कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती ने 10 सालों तक साथ में काम किया है। दोनों फैंस की फेवरेट जोड़ी है। कपिल के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में सुमोना नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस को शो पर नहीं देखकर फैंस हैरान हो गए। एक्ट्रेस ने कभी भी इस मुद्दे पर कभी भी खुलकर कोई बात नहीं की है।

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' (The Great Indian Kapil Sharma Show) में अपनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। कपिल के नए शो में सुमोना ( Sumona Chakravarti) नहीं नजर आईं तो फैंस हैरान हो गए। शो पर उनकी और कपिल की क्यूट नोकझोंक लोगों को खूब पसंद आती है। सुमोना ने इस मुद्दे पर कभी खुलकर कोई बात नहीं की। उन्होंने बस इतना कहा कि शो में उनके 10 साल अच्छे बीते और वो अब कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं। हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं होने से वो नाराज हैं।

End of Feed