टीवी मसाला

Devoleena Bhattacharjee ने बताया कैसे होगी Bigg Boss में एंट्री, कहा 'जब लोग आपको गाली दें...'

Devoleena Bhattacharjee Statement on Bigg Boss OTT 3 Contestants: बिग बॉस ओटीटी 3 कुछ ही घंटों में जियो सिनेमा पर प्रीमियर होने वाला है। अब इस बीच बिग बॉस की एक्स कन्टेस्टन्ट रही देवोलीना भट्टाचार्य ने बिग बॉस को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Devoleena Bhattacharjee

Devoleena Bhattacharjee Statement on Bigg Boss OTT 3 Contestants: बिग बॉस ओटीटी 3 कुछ ही घंटों में जियो सिनेमा पर प्रीमियर होने वाला है। दर्शक बेसब्री से नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। हर कोई यह जानने के लिए उत्साहित है कि शो कैसा होगा और कौन-कौन कंटेस्टेंट होंगे। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें होस्ट अनिल कपूर ने शो के बारे में बात की। उन्होंने शो में होने वाली नई चीजों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने होस्ट के तौर पर शामिल होने को लेकर अपनी उत्सुकता भी साझा की थी। अब इस बीच बिग बॉस की एक्स कन्टेस्टन्ट रही देवोलीना भट्टाचार्य ने बिग बॉस को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

देवोलीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट साझा किया और लिखा, "जो लोग मुझसे पूछते हैं कि बिग बॉस में जाने के लिए क्या करना पढ़ता है? कहां ऑडिशन देनी पड़ती है? जवाब: वैसे हमारे टाइम पे ऐसे नहीं था। वक्त बदल गया है, जज्बात बदल गए हैं। फ़िलहाल की कंडीशन को देखकर मैं कन्फर्म हूं रास्ते पर लगातार एक महीने चिल्लाइए, झगड़ा कीजिए, 1-2 थप्पड़ जड़ देंगे तो पुलिस स्टेशन जाना पड़ेगा जिससे आपकी पब्लिसिटी में चार चांद लग जाएगा। उसके बाद खुद को वायरल कीजिएगा। आज कल बहुत सारे माध्यम उपलब्ध हैं। ब्लॉगर्स को बुला लीजिएगा आपका वीडियो बनाने और ड्रामा अनिवार्य है। ये सब होने के बाद जब लोग आपको गाली देंगे देने लगे फिर समझ जाना आपका बिग बॉस में सिलेक्शन हो गया है।"

Devoleena Bhattacharjee

Devoleena Bhattacharjee

बता दें कि देवोलीना का यह पोस्ट बिग बॉस ओटीटी 3 की कथित प्रतियोगी चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल पर कटाक्ष जैसा लग रहा है। वह अपने झगड़ों और अपने खाने के ठेले के लिए मशहूर रही हैं। उसने अपना घर चलाने के लिए खाने का ठेला रखने के लिए लोगों से लड़ाई भी की थी।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article