TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। शो के हर किरदार की घर -घर में फैन फॉलोइंग है। शो में एक्टर कुश शाह (Kush Shah) गोली के रोल में नजर आते हैं। उनका मस्तीभर अंदाज दर्शकों को काफी पसंद है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कुश शाह शो छोड़ सकते हैं। एक्टर के एक फैन ने ऐसा दावा किया है। फैन ने कुश के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। फोटो में फैन ने इस तरह की बात लिखी है।
फैन ने बताया कि उनकी अचानक कुश शाह से मुलाकात हुई। एक्टर ने न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई के लिए शो छोड़ने का फैसला किया है। ये दिलचस्प पोस्ट रेडिट पर वायरल हो रहा है। फैन ने गोली के साथ पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी जाते समय अचानक मुझे न्यूयॉर्क में खुश शाह उर्फ गोली मिला।
गोली ने 16 साल बाद छोड़ा शो
उन्होंने मुझे बताया कि मैंने शो छोड़ दिया है और न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई कर रहा हूं। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, गोली के बिना मजा नहीं आएगा। दूसरे यूजर ने लिखा, ओह नो। तीसरे यूजर ने लिखा, गोली और जेठालाल की नोकझोंक को मिस करूंगा।
कुश शाह के शो छोड़ने की बात को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है। उनकी जबरदस्त कॉमिंग टाइमिंग ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है। गोली टप्पूसेना का अभिन्न हिस्सा है। गोली शुरुआत से इस शो का हिस्सा है। ऐसे में उनका शो छोड़ना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। गोली से पहले टप्पू और सोनू भी इस शो को अलविदा कह चुके हैं।
