टीवी मसाला

Sumbul Touqeer Khan ने वजन को लेकर मिल रहे तानों पर निकाली भड़ास, लताड़ते हुए बोलीं- इतना गुस्सा कभी नहीं आया...

Sumbul Touqeer Khan Gets Angry For Comment On Her Appearance And Weight: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने वजन और रूप को लेकर मिल रहे तानों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की है।

Image

सुंबुल तौकीर खान ने ट्रोल्स को लगाई लताड़

Sumbul Touqeer Khan Gets Angry For Comment On Her Appearance And Weight: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। सुंबुल तौकीर खान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी। वहीं 'इमली' के जरिए सुंबुल तौकीर खान ने घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। सुंबुल तौकीर खान आखिरी बार 'जादू तेरी नजर' में नजर आईं, जहां उनका कैमियो रोल था। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में सुंबुल तौकीर खान अपनी एक पोस्ट के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, सुंबुल तौकीर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर वजन और रंग-रूप को लेकर मिल रहे तानों पर करारा जवाब दिया है।

सुंबुल तौकीर खान की बढ़ते वजन के लिए विक्टोरिया की ओवरसाइज मॉडल संग तुलना की जा रही थी, साथ ही उनके लुक्स पर भी ताने दिये गए। इस बात पर अब सुंबुल तौकीर खान ने अपनी भड़ास निकाली है। सुंबुल तौकीर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "कुछ विक्टोरिया सिक्रेट मॉडल की मेरे बारे में कमेंट्स और ट्वीट्स पढ़ रही थी और मैं कह सकती हूं कि मैं इससे ज्यादा अपनी जिंदगी में कभी भी गुस्सा नहीं हुई। मैं बहुत ही शालीनता से आप लोगों से कह रही हूं कि ये सब बंद करें और मुझे मेरी जिंदगी शांति से जीने दें। अगर आपको लगता है कि मैं अपनी जिंदगी बर्बाद कर रही हूं तो मुझे करने दें जो भी मैं कर रही हूं। मैं थक चुकी हूं।"

सुंबुल तौकीर खान ने वजन पर मिल रहे तानों के लिए लगाई लताड़

सुंबुल तौकीर खान ने वजन पर मिल रहे तानों के लिए लगाई लताड़

सुंबुल तौकीर खान यहीं पर नहीं रुकीं। उन्होंने अपने वजन बढ़ने का कारण बताते हुए लिखा, "मेरे अचानक वजन बढ़ने का कारण मेरी कुछ दवाइयां हैं, जिन्हें न्यूरोलॉजिस्ट और साइकैट्रिस्ट ने खाने के लिए कही थीं। ये मुझे बिल्कुल भी सूट नहीं हुईं तो अब अपना मुंह आप लोग बंद रखें।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article