टीवी मसाला

Anupama: अनुपमा की जिंदगी में नया तूफान लेकर एंट्री मारेंगी सुंबुल तौकीर खान? फोटोज देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Anupama: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' में तमाशा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कहानी में एक नया मोड़ आ रहा है जिससे दर्शकों का जमकर मनोरंजन हो रहा है। इस बीच सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें सुंबुल तौकीर नजर आ रही हैं। ऐसे में हर कोई हैरान है कि क्या सुंबुल सीरियल में एंट्री लेने जा रही हैं।

Image

Anupama BTS Photos

Anupama: राजन शाही का धमाकेदार शो 'अनुपमा' अपने ट्विस्ट और टर्न्स से दर्शकों के दिलों और दिमाग पर राज कर रहा है। मेकर्स टीआरपी लिस्ट में पहली नंबर की गद्दी हथियाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। सिर्फ यही नहीं सीरियल में जल्द ही नए किरदार की एंट्री करा कर कहानी को और भी मजेदार करने जा रहे हैं। इस बीच सेट कुछ हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई जिसे देख जनता ने मेकर्स पर सवालों की बोछार की। अनुपमा के सेट पर सुंबुल तौकीर नजर आई जिसके तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के सेट पर टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer Khan) खान पहुंची है। सुंबुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरियल की स्टारकास्ट संग कई तस्वीरें खिंचवाई। अद्रिजा रॉय, रूपाली गांगुली और वरुण कस्तूरीया ने सुंबुल के कैमरें के आगे पोज दिए। इन तस्वीरों को देख सुंबुल के फैंस काफी खुश हुए लेकिन सवाल भी उठाए। एक यूजर ने मेकर्स से पूछा कि क्या सुंबुल शो 'अनुपमा' में एंट्री करने वाली है? हालांकि मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से रुमर्स भी कोई जवाब सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और अनुपमा स्टार कास्ट संग तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं।

बता दें टीवी एक्टर मनीष गोयल राही के असली पिता बन एंट्री लेने वाले हैं। ऐसे में माया की तरह रुद्र भी राही को अनुपमा से दूर करेगा। आज 1 मार्च के एपिसोड में देखने को मिला कि माही राही बन प्रेम संग रोमांस करेगी जिसे अनुपमा देख लेगी। माही की इस हरकत को देख अनुपमा को वनराज और काव्या की याद आएगी कैसे सुहागरात वाले दिन दोनों उसकी सेज पर लेटे हुए थे। अनुपमा माही को काव्या के पास वापिस भेजने का फैसला लेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article