Sumbul Khan ने Tina Datta से लिया पंगा, बोलीं- 'कितना मजा आया अपनी बेज्जती कराके'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 27, 2023, 10:25 AM IST

Sumbul Touqeer takes dig at Tina Datta after Bigg Boss: सुंबुल खान से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि अगर वह एक रिपोर्टर बनती हैं तो घर के सभी लोगों से क्या सवाल पूछेगी? जब टीना दत्ता के बारे में बात हुई तो सुंबुल खान ने कहा कि टीना शो में प्लास्टिक थीं।

Sumbul Touqeer Target Tina Datta!: बिग बॉस 16 खत्म हो चुका है लेकिन घर के बाहर अभी भी कुछ कंटेस्टेंट्स में तू-तू, मैं-मैं जारी है। शो की एक कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान रही थीं, जिन्होंने बिग बॉस में शानदार जर्नी तय की थी। बिग बॉस में सुबुल तौकीर खान ने कई उतार चढ़ाव देखे थे। वहीं इसी घर में शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक, साजिद खान और मंडली के अन्य कई लोगों को उन्होंने अपना दोस्त बनाया था। लेकिन उनकी शो में एक ही दुश्मन थी जिससे दुश्मनी जीवन भर कायम रहेगी, वो कोई और नहीं टीना दत्ता हैं। सुंबुल के खिलाफ घर में गंदे खेल के लिए टीना की आलोचना की गई थी।

sumbul khan and tina datta

शालीन भनोट को घर में टीना से प्यार हो गया और उन्होंने आरोप लगाया कि सुम्बुल ने उनकी और टीना की दोस्ती खराब कर दी थी। यहां तक कि शो के होस्ट सलमान खान ने सुंबुल से कहा था वो शालीन की दीवानी हैं। जैसे-जैसे समय बीतता गया, सुंबुल और शालीन की बात भी खत्म हो गई। हालांकि ऐसा लगता है कि सुंबुल अब तक गिले-शिकवे लेकर बैठी हैं और वो टीना को कभी माफ नहीं करेगी। सुंबुल भूल नहीं पाएंगी कि टीना ने घर में उनके साथ क्या किया। इसका सबूत सुंबुल तौकीर खान का ताजा वीडियो है, जिसमें वो टीना पर कटाक्ष करती नजर आ रही हैं।

End of Feed