टीवी मसाला

Roadies स्टार Baseer Ali को मिला एकता कपूर का शो, Kundali Bhagya में ऐसा होगा रोल!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 26, 2023, 09:04 PM IST

Baseer Ali gets Ekta kapoor TV show Kundali Bhagya?: ​बसीर अली लाखों युवाओं के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने रियलिटी शोज के जरिए हर किसी का दिल जीता है। अब उम्मीद की जा रही है कि बसीर अब एकता कपूर के टीवी शो कुंडली भाग्य में नजर आ रहे सकते हैं।

Image

baseer ali

Baseer Ali in TV show Kundali Bhagya?: बसीर अली के फैन्स के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। कई टीवी रियलिटी शोज का हिस्सा रहे बसीर अली अब सास-बहू सीरियल में नजर आ सकते हैं। रोडीज और ऐस ऑफ स्पेस जैसी सीरीज में नजर आ चुके हैं, साथ ही स्पिट्सविला सीजन 10 के विजेता बसीर अली लाखों युवाओं के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने रियलिटी शोज के जरिए हर किसी का दिल जीता। उम्मीद की जा रही है कि बसीर अब एकता कपूर के टीवी शो कुंडली भाग्य में नजर आ रहे सकते हैं। खबर है कि श्रद्धा आर्या और मंजीत जौरा के साथ शो में बसीर को एक अमीर लाड़ प्यार में बिगड़े बच्चे का रोल करते हुए देखा जाएगा।

कुंडली भाग्य के जरिए बसीर अली, अभिनय की शुरुआत करेंगे। बसीर के चाहने वाले उन्हें प्राइम रियलिटी शो में प्रतिस्पर्धा करते देखने के बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए वास्तव में उत्सुक हैं। बसीर अली के एक्टिंग डेब्यू का लंबे समय से उनके फैन्स को इंतजार रहा है। अब जाकर ये इंतजार खत्म होने वाला है। जैसा कि हम जानते हैं टीवी सीरियल कुंडली भाग्य में अब जेनरेशन लीप आने वाला है। इसी के साथ शो में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। स्टारकास्ट में कई नए चेहरे जुड़ने वाले हैं तो कुछ शो भी छोड़ रहे हैं।

बसीर अली ने साल 2017 में रोडीज 15 से एक कंटेस्टेंट के रूप में अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। वह शो के पहले रनर-अप के रूप में सामने आए थे। बाद में उन्होंने अपनी साथी नैना सिंह के साथ स्प्लिट्सविला 10 जीता था। इसी के साथ उसी साल बसीर ने कुमकुम भाग्य के साथ कैमियो कर टीवी शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। बाद में साल 2019 में ऐस ऑफ स्पेस 2 में भाग लेकर वो दूसरे रनर-अप बने थे। वहीं पिछले साल बसीर को रोडीज: ट्रिप इन साउथ अफ्रीका में भी देखा गया था।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article