सुंबुल तौकीर खान ने किया OTT डेब्यू, Bigg Boss के बाद हाथ लगा Dear Ishq

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated May 17, 2023, 03:27 PM IST

sumbul touqeer khan OTT debut with dear ishq: सुंबुल तौकीर खान अब बिग बॉस-16 के बाद आगामी वेब शो 'डियर इश्क' में शामिल होने के लिए तैयार हैं। जी हां, एक्ट्रेस शो में एक इंफ्लूएंसर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यहां जानें एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान के ओटीटी शो की डिटेल।

Sumbul Touqeer Khan New Project dear ishq: सुंबुल तौकीर खान ने विवादास्पद रियलिटी शो बिग बॉस 16 में अपनी उपस्थिति के साथ खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि कई लोग सुंबुल को फिनाले तक पहुंचने के योग्य मानते थे, लेकिन ऐसा नहीं होने पर अभिनेत्री के फैन्स निराश हो गए थे। अब जब सुंबुल तौकीर खान घर से बाहर हो गई हैं तो एक्ट्रेस एक अलग भूमिका में पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बिग बॉस 16 के बाद सुंबुल को अपना नया प्रोजेक्ट मिल गया है, जिसके लिए वह काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। कहा जा रहा था कि सुंबुल, खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में नजर आएंगी। लेकिन एक्ट्रेस ने ओटीटी डेब्यू के लिए एक वेब शो साइन किया है।

sumbul khan OTT debut

सुंबुल खान ने शुरू की वेब शो की शूटिंग

End of Feed