Sumbul Touqeer Khan: एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान टीवी की जानी- मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।एक्ट्रेस को इमली के किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार रियलिटी शो बिग बॉस 16 में दिखाई दी थी। बिग बॉस के बाद से फैंस एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार, सुंबुल जल्द सोनी टीवी के नए शो में नजर आने वाली हैं। सेट से एक्ट्रेस का लुक वायरल हो रहा है।
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, टीना दत्ता का शो हम रहे ना रहे हम की टीआरपी कुछ खास नहीं आ रही हैं। ये शो जल्द बंद हो सकता है। सुंबुल के शो को प्राइम टाइम मिलेगा। टीना दत्ता का शो जल्द बंद होने वाला है। मेकर्स ने अभी तक सुंबुल के शो के नाम का खुलासा नहीं किया है। अभी तो शो के लॉन्च डेट की भी जानकारी सामने नहीं आई है।
सेट से लीक हुईं सुंबुल की फोटो
सेट से सुंबुल की तस्वीर सामने आई हैं। शो में सुंबुल आईएएस अफ्सर काव्या का रोल निभा रही हैं जिसकी शादी आईपीएस से होती है। काव्या अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर बलिदान देते को तैयार है। एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
