बॉलीवुड

Oppenheimer Box Office Collection: क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर ने की बंपर ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 22, 2023, 12:57 PM IST

Oppenheimer Box Office Collection: क्रिस्टोफर नोलान (Christopher Nilon) की फिल्म ओपेनहाइमर दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। ओपेनहाइमर के सभी शोज हाउसफुल है। ओपनेहाइमर ने मिशन इंपॉसिबल 7 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Image

oppenheimer B.O Collection (credit pic: instagram)

Oppenheimer Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म ओपेनहाइमर का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। भारत में भी ओपेनहाइमर के सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं। क्रिस्टोफर नोलन की भारत में तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनकी सभी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। ओपेनहाइमर से पहले नोलन की डनकर्क, टेनेट को फैंस ने खूब पसंद किया है। आइए जानते हैं ओपेनहाइमर ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

ओपेनहाइमर को फर्स्ट डे पर जबरदस्त ओपनिंग मिली है। ओपेनहाइमर में वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। ओपेनहाइमर को परमाणु बम का फॉदर कहा जाता है। सिलियन मर्फीस, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, एमिली ब्लंट, मैट डैमन और रामी मलिक समेत कई कलाकार हैं।

ओपेनहाइमर को मिली बंपर ओपनिंग

फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। ओपेनहाइमर ने टॉम क्रूज की मिशन इंपॉसिबल 7 के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। मिशन इंपॉसिबल 7 ने पहले दिन 12.50 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म के लीड एक्टर सिलियन मर्फीस ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म के निर्देशक नोलन लोगों को अलग दुनिया में ले जाते हैं।

ओपेनहाइमर के साथ हालीवुड फिल्म बॉर्बी भी कल रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बॉर्बी ने बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। इसके अलावा ओटीटी पर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की बवाल रिलीज हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article