Sumbul Touqeer Khan Father breaks Silence: सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान (Fahmaan Khan) की दोस्ती में दरार आ चुकी हैं। फहमान खान और सुंबुल की दोस्ती इमली के सेट पर हुई थी। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक साथ में देखना बेहद पसंद करते थे। फहमान सुंबुल को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस 16 में पहुंचे थे। बिग बॉस 16 के बाद सुंबुल और फहमान एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले थे।
इस म्यूजिक वीडियो को लेकर दोनों में दरार आ गई थी। फहमान ने इसके लिए सुंबुल के पिता को जिम्मेदार ठहराया था। फहमान के बयान के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा था। अब इस मुद्दे पर सुंबुल के पिता ने अपना रिएक्शन दिया है।
सुंबुल और फहमान के झगड़े पर पिता ने दिया रिएक्शन
सुंबुल के पिता तौकीर खान ने कहा, मैं किसी भी तरह की कॉन्ट्रोवर्शी से दूर रहना चाहूंगा। मैं इस बारे में कुछ भी नहीं बोलना चाहता हूं। हम सबको अब आगे बढ़ना चाहिए। मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि मेरी बेटी को अवॉर्ड मिला। मेरे लिए बाकी कोई चीजें मायने नहीं रखती हैं। मैं अपने प्रोडक्शन और लिखने का काम करता रहूंगा। सुंबुल एक बेहतरीन एक्टर हैं। बाप- बेटी जल्द किसी म्यूजिक एलब्म में साथ काम करेंगे। सुंबुल के पिता जल्द दूसरी शादी करने वाले हैं। इसके बार में सुंबुल ने खुद बताया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के पिता ने कहा था कि मेरी बेटी लंबे समय से चाहती थी कि मैं दूसरी शादी कर लूं।
सुंबुल कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस को शो इमली से घर-घर में पहचान मिली थी। इमली में फहमान और सुंबुल ने साथ काम किया था। इस शो में गश्मीर महाजनी भी मुख्य भूमिका में थे।
