Sumbul Touqeer Khan Breaks Silence Fahmaan Khan: टीवी एक्ट्रेस सुंबल तौकीर खान इन दिनों अपने नए शो काव्या को लेकर चर्चा में हैं। उनके नए शो को फैंस पंसद कर रहे हैं। शो में सुंबुल आईपीएस ऑफिसर की भूमिका निभा रही है। एक्ट्रेस को इमली से घर-घर में पहचान मिली थी। इस शो में उनकी और फहमान खान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी। लेकिन बाद में दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। सुंबुल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फहमान खान संग उनका कैसा रिश्ता है। इस पर रिएक्शन दिया है।
fahmaan -sumbul (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Gadar 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल- आमिर खान साथ आएंगे नजर, Ott प्लेटफॉर्म ने इस प्रोजेक्ट के लिए ऑफर की मोटी रकम
फहमान पर सुंबुल ने तोड़ी चुप्पी
एक्ट्रेस ने फहमान पर बात करते हुए कहा, मैं आज भी उसके बारे में बात नहीं करना चाहती हूं। मैं उसे बस आने वाली लाइफ के लिए ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगी। इससे ज्यादा कुछ नहीं।
दरअसल सुंबुल के पिता की वजह से दोनों में दरार आई थी। इसके बाद से दोनों एक- दूसरे के बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं। फहमान ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि जब सुंबुल बिग बॉस के घर में थी तब हमने इश्क हो गया नाम का म्यूजिक वीडियो शूट किया था। वीडियो में सुंबुल मेरे हाथों पर सो जाती है। किसी ने इस वीडियो का बीटीएस वीडियो शेयर किया था। मैंने इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसकी वजह से सुंबुल के पापा नाराज हो गए। मैं और सुंबुल इमली के दौरान बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे। हमेशा साथ में रहते थे। मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगा था।
