टीवी मसाला

KKK 13 : Neil Bhatt ने लगाया Rohit Shetty पर इल्जाम , Aishwarya Sharma के साथ भेदभाव करने पर भड़के स्टार

KKK 13 : कल रात हुए शो में ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) को लेकर बहुत बड़ा हंगामा हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई की रोहित शेट्टी बीच में ही शो को छोड़कर चले गए।

Image

khatron ke khiladi 13 rohit shetty leave show in mid after talking with neil bhatt aishwarya s

KKK 13 : टीवी का पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 इन दिनों फैंस की फेवरेट लिस्ट में बना हुआ है। रोहित शेट्टी( Rohit Shetty) के इस रियलिटी शो में खतरनाक स्टंट देखकर सभी हैरान हो रहे हैं। वहीं शो को अपने फाइनल खिलाड़ी भी मिल गए हैं। कल रात हुए शो में ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) को लेकर बहुत बड़ा हंगामा हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई की रोहित शेट्टी बीच में ही शो को छोड़कर चले गए।

कल रात ऐश्वर्या शर्मा को फाइनल की टिकट मिल गई जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक्ट्रेस की खुशी को बढ़ाते हुए रोहित शेट्टी ने उनके पति नील भट्ट(( Neil Bhatt) से वीडियो कॉल करवाई। ऐश्वर्या अपने पति को देखकर बेहद खुश हुई लेकिन शायद नील भट्ट को शो से कुछ शिकायत नजर आई जो उन्होंने सबके सामने कह दी और बात बहुत ज्यादा बढ़ गई।

नील भट्ट ने लगाया इल्जामऐश्वर्या शर्मा के पति टीवी स्टार नील भट्ट ने वीडियो कॉल पर कहा कि मैं ऐश्वर्या को यहां देखकर बहुत खुश हूं वह बहुत मेहनत कर रही है। वहीं आगे एक्टर ने कहा कि मुझे लग रहा है कि लोग उन्हें सपोर्ट नहीं करते और उनकी जीत को लक कहकर बोलते हैं। कोई ऐश्वर्या को मोटिवेट नहीं करता। इस बात को सुन रोहित शेट्टी ने कहा कि मैं नहीं जानता आपको ये बात किसने बोली लेकिन हम सब यहां एक फैमिली की तरह रहते हैं मैं हर स्टार को एक जैसा स्पोर्ट करता हूं। रोहित शेट्टी ये बात बोलते हुए शो को बीच में छोड़कर निकल पड़े और कहा की तुम दोनों बात करो। ऐश्वर्या ने भी अपने पति को समझाते हुए कहा कि मुझे सबसे ज्यादा रोहित सर सपोर्ट करते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article