Splitsvilla X6 फेम Sorab Bedi ने डेलनाज दारूवाला संग कोजी फोटोज शेयर कर कंफर्म किया रिश्ता, एज गैप पर हुए ट्रोल

Sorab Bedi Delnaz Daruwala Romantic Photos: सौरभ बेदी डेलनाज दारूवाला को डेट कर रहे हैं। एक्टर ने अपना रिश्ता कंफर्म करके फैंस को हैरान कर दिया है। इस मौके पर कपल की फोटोज ने इंटरनेट हिला दिया है।

Sorab Bedi Confirm Dating With Delnaz Daruwala: एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 फेम एक्टर और मॉडल सौरभ बेदी (Sorab Bedi) बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं और अब सौरभ ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर फैंस को देकर खुश कर दिया है। सौरभ का नाम निहारिका तिवारी संग जुड़ा था। दोनों स्प्लिट्सविला में साथ दिखे थे, लेकिन अब एक्टर ने अपना सच्चा प्यार मिल गया है। सौरभ ने खुलासा किया है कि वह डेलनाज दारूवाला (Delnaz Daruwala) को डेट कर रहे हैं। उन्होंने अपनी लविंग पार्टनर संग साथ ढेर सारी रोमांटिक फोटोज शेयर कर रिश्ता कंफर्म किया है। इस मौके पर उन्होंने ट्रोलर्स को चेतावनी दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गुल्लू संग लड़ाई में नकुल धुल के सपोर्ट में उतरी Shilpa Shinde, बोलीं- 'सिर्फ धक्का दिया'

Sorab Bedi Delnaz Daruwala

Sorab Bedi Delnaz Daruwala (photo credit- instagram)

    सौरभ बेदी ने कंफर्म किया अपना रिश्ता

    सौरभ बेदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर डेलनाज संग ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह डेलनाज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। पोस्ट की शुरुआती फोटोज में सौरभ और डेलनाज एक दूसरे को किस कर रहे हैं। एक फोटो में सौरभ डेलनाज की पीठ पर चढ़े हुए हैं। इसके बाद की कुछ फोटोज में दोनों की आदियोगी की प्रतिमा के आगे खड़े हैं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच प्यार साफ झलक रहा है। इनके अलावा आखिर में सौरभ और डेलनाज का एक वीडियो है, जिसमें दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग साफ झलक रही हैं। इन फोटोज के साथ सौरभ बेदी ने ट्रोलर्स को चेतावनी देते हुए कैप्शन लिखा है। सौरभ ने लिखा, 'इज्जत से कमेंट करना। तुम्हारी भाभी है।' (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: स्काउट OP ने कैप्टन बनते ही बदले नियम, गुल्लू ने बताई नकुल संग लड़ाई की असली वजह

      ट्रोल हुए सौरभ बेदी और डेलनाज दारूवाला

      सौरभ बेदी और डेलनाज दारूवाला को फैंस का प्यार जरूर मिला है, लेकिन दोनों ट्रोल भी हो रहे हैं। एक समय पर सौरभ निहारिका को डेट करते थे और इसी वजह से निहारिका के फैंस ने सौरभ को अब खरी खोटी सुनाते हुए अनफॉलो करने की बात कही है। इसके अलावा, सौरभ और डेलनाज में उम्र का अंतर है। डेलनाज सौरभ से बड़ी हैं और इस वजह से भी लोग कपल को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'बहुत अच्छी जोड़ी है, मां और बेटे के बीच का यह रिश्ता मुझे पसंद आया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुबह सुबह फीड खराब कर दी आपने।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'शुगर मम्मी।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'ये उम्र का अंतर... मुझे ट्रॉमा दे देगा।'

      End of Feed