Aditya Singh Rajput Death: टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत (Aditya Singh Rajput) की बीते दिन मौत हो गई हैं। एक्टर का शव उनके अंधेरी स्थित घर में मिला है। आदित्य सिंह राजपूत का शव उनके ही एक दोस्त को मिला, पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार आदित्य के दोस्त ने उन्हें बाथरूम में गिरा हुआ देखा, जिसके बाद उसने वॉचमैन की मदद से आदित्य को अस्पताल तक पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने एक्टर को मृत घोषित कर दिया। आदित्य सिंह राजपूत सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि मॉडल और कास्टिंग कोऑर्डिनेटर की तरह भी काम करते थे। आदित्य काफी समय से मुंबई में ही रह रहे थे। अब एक्टर की मौत की वजह को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बाथरुम में फिसलकर गिरने की वजह से आदित्य के सिर पर गंभीर चोट आ गई थी।
Aditya Singh Rajput Death
इस वजह से हुई थी एक्टर की मौत
पुलिस सूत्र ने बताया की राजपूत को कान के ऊपर कटने और सिर पर चोट लगने के दो घाव हुए थे, जो गिरने का की संभावना बताते है । दिल्ली में रहने वाली राजपूत की मां सोमवार को मुंबई के लिए रवाना हो गईं थी। आदित्य का एक रूममेट कुछ दिनों से घर नहीं गया था और दूसरा सुबह काम पर चला जाता था और रात को देर से लौटता था।
पुलिस ने कहा कि राजपूत की पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी। नौकरानी ने पुलिस को बताया कि अभिनेता को खांसी, जुकाम था और उल्टी हो रही थी, आदित्य ने रविवार को भी पार्टी की थी। नौकरानी के बयान के मुताबिक, सोमवार को, राजपूत सुबह 11 बजे उठा और उसने नाश्ते के लिए पराठा खाया, लेकिन उसके बाद उसे लगातार उल्टी होने लगी, जिसके बाद उसने कुक को अपने लिए खिचड़ी बनाने को कहा।
दोपहर 2 बजे से 2.30 बजे के बीच आदित्य सिंह राजपूत बाथरूम में चले गए। उनके घर के नौकर ने जोर से गिरने की आवाज सुनी और उसे देखने के लिए दौड़ा तो आदित्य जमीन पर गिर गया था और हल्की चोट भी आई थी ।
करीबी दोस्त ने किया खुलासा
करीबी दोस्त शुभी ने बताया, हम लोगों को सुबह फोन आया जब हम उनके घर पहुंचे तब उनके हाउसहेल्प ने बताया कि, उन्हें एसिडिटी का इश्यू है, आदित्य ने दवाई मंगाई और दवाई खाई और उसके बाद उन्हें उल्टी जैसा महसूस हुआ। पहले उन्होंने नाश्ता किया फिर उल्टी हुई तो वह बाथरूम चले गए और फिर अंदर उसे चक्कर आया या वह अपने आप को संभाल नहीं पाया और वह गिर गया। उसके गिरने की जोर से आवाज आई हाउसहेल्प जब अंदर पहुंचे तब उन्होंने देखा कि टाइल्स बाथरूम की टूटी पड़ी है और सर जो है वह टकरा गया था जिसके बाद सिंह नीचे गिर गए।
दोस्तों संग करने वाले थे पार्टी
आदित्य सिंह राजपूत ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि रविवार को उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी की है। अब सोशल मीडिया पर आदित्य की ये इंस्टाग्राम स्टोरी काफी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि आखिर आदित्य के साथ रविवार की रात पार्टी में ऐसा क्या हुआ जिससे उनकी मौत हो गई। एक्टर की मौत के बाद पुलिस ने भी कार्यवाही शुरू कर दी है, इसकी हर एक एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।
