Splitsvilla 16 Finale: कुशल तनवर और कैरा अनु के हाथ लगी चमचमाती हुई ट्रॉफी, जानें कितनी मिली प्राइज मनी

Splitsvilla 16 Finale: शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ के विनर का नाम अनाउंस हो गया है। इस बार ट्रॉफी कुशल तनवर और कैरा अनु ने अपने नाम की है। इस ट्रॉफी के साथ कुशल और कैरा को लाखों में प्राइज मनी भी मिली।

Splitsvilla 16 Winner Name: एमटीवी का पॉपुलर डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ (Splitsvilla 16) का विनर फाइनली मिल गया है। कंटेस्टेंट्स के प्यार भरी बातें और लंबी लड़ाइयां देखने के बाद फैंस के बीच विनर का नाम का ऐलान हो गया है। स्प्लिट्सविला X6 की चमचमाती हुई ट्रॉफी कुशल तनवर (Kushal Tanwar) और कैरा अनु (Kaira Anu) की जोड़ी ने अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही कुशल तनवर और कैरा अनु ने ट्रॉफी जीतकर ये साबित कर दिया है कि दोनों की जोड़ी परफेक्ट है। कुशल तनवर और कैरा अनु को चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये प्राइम मनी मिली है, जिस पर हर कंटेस्टेंट की नजर थी।(ये भी पढ़ें: 'तू है कौन...' Splitsvilla 16 के फिनाले में Niharika ने की Nia Sharma की बेईज्जती, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब)

Splitsvilla 16 WINNER

Splitsvilla 16 WINNER (photo credit- instagram)

    चार जोड़ियों ने बनाई थी ग्रैंड फिनाले में जगह

    करण कुंद्रा और सनी लियोनी के शो स्प्लिट्सविला X6 में इस बार चार जोड़ियों ने ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई थी। कुशल तनवर उर्फ गुल्लू और कैरा अनु के अलावा फिनाले तक योगेश रावत और रुरु ठाकुर, सोराब बेदी और निहारिका तिवारी, साथ ही टेन डे विलियर्स और सौंधार्या शेट्टी शामिल हुए। कुशल और कैरा के साथ टेन और सौंधार्या ने सबसे पहले ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क जीतकर अपनी जगह पक्की की थी. इसके बाद सेमीफाइनल राउंड जीतकर बाकी दो जोड़ियां भी फिनाले में पहुंचीं। इन चारों के बीच ग्रैंड फिनाले के एपिसोड में कांटे की टक्कर देखने के लिए मिली। ग्रैंड फिनाले का एपिसोड भी शांति से नहीं बीता। इस एपिसोड मे भी ढेर सारे ड्रामे हुए और लड़ाई झगड़ा भी देखने के लिए मिला। (ये भी पढ़ें: तलाक के बाद Mouni Roy ने Suraj Nambiar की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ? अलग होने के चंद दिनों में किया शॉकिंग काम)

      सोशल मीडिया पर खूश हुए कुशल तनवर और कैरा अनु के फैंस

      कुशल तनवर और कैरा अनु ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम करके फैंस को खुश कर दिया है। सोशल मीडिया पर अब दोनों का नाम ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, कुशल और कैरा का नाम ग्रैंड फिनाले के एपिसोड से पहले ही विनर के तौर पर सोशल मीडिया पर लिया जा रहा था। फैंस ने पहले ही दावा करना शुरू कर दिया था कि कुशल और कैरा की जोड़ी ही इस बार ट्रॉफी अपने नाम करेगी। ऐसे में अब कपल को फैंस भर-भरकर बधाई दे रहे हैं।

      End of Feed