Soundarya Sharma को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, रोहित शेट्टी के Khatron Ke Khiladi में आएंगी नजर!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 22, 2023, 10:00 AM IST

Soundarya Sharma participate in Khatron Ke Khiladi?: इस बार के खतरों के खिलाड़ी के लिए शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, शालीन भनोट को भी अप्रोच किया गया है। अब इस लिस्ट में एक और बिग बॉस-16 के एक्स कंटेस्टेंट का नाम जुड़ गया है। कहा जा रहा है कि सौदर्या शर्मा से भी रोहित शेट्टी के शो के लिए संपर्क किया गया है।

Soundarya Sharma in Khatron Ke Khiladi?: बिग बॉस का सोलहवां सीजन काफी सुर्खियों में रहा। बिग बॉस हाउस में प्रवेश करने के बाद सौंदर्या शर्मा को लेकर काफी हाइप हुई थी। अब एकबार फिर से सौंदर्या शर्मा चर्चा में हैं। खबर है कि सौंदर्या शर्मा अब रोहित शेट्टी के रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी में दिखाई देंगी। अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'बिग बॉस 16 में शानदार स्वागत के बाद, सौंदर्या शर्मा को रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है।' हालांकि अब तक न तो एक्ट्रेस ने और न ही शो के निर्माताओं ने इन दावों की पुष्टि की है।

soundarya sharma

वैसे सिर्फ सौंदर्या शर्मा ही केवल बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट नहीं होंगी, जो खतरों के खिलाड़ी के आगामी सीजन में शामिल होंगी। क्योंकि अफवाहें अन्य उम्मीदवारों को लेकर भी हैं जो पूर्व में सौंदर्या के बिग बॉस हाउसमेट्स रहे हैं। अंदरूनी सूत्र के अनुसार, यह देखना दिलचस्प होगा कि युवा अभिनेत्री बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स और अन्य सेलिब्रिटी सितारों की तुलना में खतरों के खिलाड़ी में कैसा करेंगी।

End of Feed