सोनू कक्कड़ ने तोड़े नेहा कक्कड़ और टोनी संग सारे रिश्ते-नाते, कहा 'अब मैं उन दोनों की बहन नहीं हूं'

Sonu Kakkar Break Ties With Neha-Tony: बॉलीवुड सिंगर सोनू कक्कड़ ने एक चौंका देने वाले फैसले का खुलासा जनता के आगे किया। सोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ऐलान किया की उन्होंने अपने दोनों छोटे भाई-बहन टोनी और नेहा से सभी रिश्ते तोड़ दिए हैं। यहां देखिए सोनू का पोस्ट।

Sonu Kakkar Break Ties With Neha-Tony: बॉलीवुड की मशहूर गायक, सॉन्ग राइटर और बड़ी टेलीविजन दुनिया की हस्ती सोनू कक्कड़ हाल ही में खबरों का हिस्सा बन गई। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सोनू ने सभी को हिलाकर रख दिया। सोनू ने एक ऐसा ऐलान किया जिसे सुन सभी सन्न रह गए क्यूंकी किसी को उम्मीद नहीं थी। गायिका ने अपने दोनों छोटे भाई-बहन नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ संग रिश्ते तोड़ दिए हैं। हालांकि अपनी पोस्ट से सोनू ने इस फैसले का कारण नहीं बताया लेकिन हर कोई ये देख शॉक है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए सोनू का पोस्ट।

Sonu Kakkar Break Ties With Tony and Neha

सोनू कक्कड़ (Sonu Kakkar) अपने पोस्ट में लिखा '"आप सभी को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैं अब दो टैलेंटेड सुपरस्टार टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की बहन नहीं हूं। यह फैसला एक गहरा इमोशनल दर्द से लिया गया है और मैं आज सच में बहुत निराश हूं।" सिंगर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस ये जानना चाहते हैं कि ऐसा सोनू ने फैसला क्यूँ लिया। सोनू, टोनी और नेहा कक्कड़ ने अपने करियर की शुरुआत जागरण में गाना गाकर की थी। तीनों भाई-बहन की जोड़ी ने बॉलीवुड को अब तक कई हिट सॉन्ग दिए हैं।

End of Feed