टीवी मसाला

राजीव सेन ने उड़ाया चारु असोपा की गरीबी का मजाक, एक्ट्रेस ने दे डाला एक्स पति को मुंहतोड़ जवाब

Charu Asopa Reply To Rajeev Sen: हाल ही में चारु असोपा ने खुलासा किया कि वो मुंबई छोड़कर अपनी बेटी जियाना संग बिकानेर शिफ्ट हो गई है जिसकी वजह से महंगे खर्चे। ऐसे में एक्ट्रेस के एक्स पति राजीव सेन ने उनकी आर्थिक तंगी पर मजाक उड़ाया। अब चारु का इस पर क्या कहना है जानिए सी रिपोर्ट में।

Image

Charu Asopa Reply To Rajeev Sen

Charu Asopa Reply To Rajeev Sen: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में खुलासा हुआ कि चारु अपनी बेटी जियाना संग मुंबई छोड़ चुकी हैं। अब एक्ट्रेस अपने होमटाउन बिकानेर में परिवार संग रह रही हैं। चारु ने सिर्फ मुंबई मे बल्कि एक्टिंग करियर को भी अलविदा कह दिया जिसके बाद वो अनलाइन सूट बेचती हुई नजर आईं। चारु ने ये फैसला आर्थिक तंगी के चलते लिया जिसका बाद में मजाक एक्ट्रेस के एक्स पति राजीव सेन ने उड़ाया। अब अपनी पति को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने क्या कहा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

दरअसल एक मीडिया पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए राजीव सेन (Rajeev Sen) कहा 'वो अपने भाई और उसकी पत्नी के साथ क्रूज का खर्च उठा सकती थीं। जो काफी महंगी थी और उन्होंने सभी के टिकट का पैसा भी दिया। इसमें फाइनेंशियल स्ट्रगल कहां से आ गया?" अब पूर्व टीवी एक्ट्रेस ने पति को जवाब देते हुए कहा 'वाह यह सही है। मैं जो कुछ भी करती हूं वह इस आदमी के लिए हमेशा ड्रामा होता है।" बता दें शादी के 4 साल बाद ही आपसी मनमुटाव के चलते राजीव और चारु असोपा (Charu Asopa) ने एक दूजे से तलाक लिया था।

राजीव सुष्मिता सेन के छोटे भाई है ऐसे में चारु मिस यूनिवर्स की भाभी हुई। साल 2019 में चारु और राजीव ने धूम धाम से शादी की थी। दोनों के बीच कंट्रोवर्सी और पैचप होते रहे लेकिन बात नहीं बन पाई। चारु सिंगल मदर होकर बेटी जियाना की देखभाल करती रहीं। चारु का मुंबई छोड़ने का कारण एक और था कि वो अपने जियाना जो छोड़कर शूटिंग पर नहीं जा पा रही थीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article