टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15 में हिस्सा लेने जा रहे हैं Elvish Yadav, खुद यूट्यूबर ने दिया फैंस को हिंट?

Elvish Yadav in Khatron Ke Khiladi 15: कुछ समय पहले एल्विश यादव का नाम खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए सामने आ रहा था। अब सोशल मीडिया पर यूट्यूबर का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वो खुद शायद शो में अपनी एंट्री को लेकर फैंस को हिंट दिया।

Image

Elvish Yadav in Khatron Ke Khiladi 15

Elvish Yadav in Khatron Ke Khiladi 15: कलर्स टीवी का शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने सीजन 15 की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स जल्द छोटे पर वापसी करने को तैयार है। इस बार भी मेकर्स स्टंट करने के लिए एक से बढ़कर एक धुरंधर ढूंढ रहे हैं। लिस्ट में कुछ समय पहले एल्विश यादव का नाम भी सामने आया था लेकिन खुद यूट्यूबर ने सफाई देते हुए मना कर दिया था। अब सोशल मीडिया पर एल्विश का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वो 'खतरों के खिलाड़ी' 15 में हिस्सा लेने वाली खबरों को बातों-बातों में सच बता दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एल्विश का वीडियो।

वायरल वीडियो में एल्विश यादव (Elvish Yadav) कहते हुए नजर आए 'मैं सिर्फ आज के लिए यहां पर हूं, फिर निकल जाऊंगा दूसरी जगह, नहीं बल्कि तीसरी जगह। इस बारी कोई नई जगह है, एक महीने के लिए वही रहूंगा। काफ़ी अच्छा प्रोजेक्ट है तुम्हारे भाई का, तो मज़ा आने वाला है। बाय बाय, एक डेढ़ महीने के लिए चले गए हम। डेढ़ महीने के लिए प्रोजेक्ट आया है अपना बहुत बढ़िया। तो आशीर्वाद दे मां अब डेढ़ महीने के लिए घर से बाहर हूं। डेढ़ महीने के बाद ही नजर आऊँगा पूरा करके उसको।'

ये वीडियो एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर की है कहते हुए कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए एल्विश यादव कन्फर्म है। इसी के साथ हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 15' को तगड़ा झटका लगा है। कहा जा रहा है कि शो इस साल रद्द भी हो सकता है।'खतरों के खिलाड़ी 15' की रिलीज से पहले ही इसके प्रोड्यूसर 'बानीजे एशिया' ने अपने हाथ पीछे खींच लिये हैं। अब इसके चलते 'खतरों के खिलाड़ी' के भविष्य पर फुल स्टॉप के बादल छा गए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article