Sonakshi sinha Slammed By Comedian Sunil Pal Over Wedding Rumors: बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बीते कई दिनों से अपनी शादी की खबर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोनाक्षी सिन्हा को लेकर खबर है कि वह रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून करो मुंबई में शादी करने वाली हैं। हालांकि जब सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी को लेकर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस शादी के बारे में कुछ भी नहीं मालूम है। शत्रुघ्न सिन्हा की इस बात को लेकर अब मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कसा है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सोनाक्षी सिन्हा को ताना मारा और कहा कि उनसे ये उम्मीद नहीं थी।
यह भी पढ़ें: जहीर इकबाल संग शादी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया रिएक्शन, बोलीं 'लोगों को मेरी मैरिज देखनी...'
वह कॉमेडियन कोई और नहीं बल्कि सुनील पाल (Sunil Pal) हैं जो कि अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। सुनील पाल ने जहीर इकबाल संग शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) पर तंज कसा और कहा, "ये शत्रुघ्न सिन्हा के लिए दिल तोड़ने वाली बात है। उन्होंने जिंदगी भर 'आज मेरे यार की शादी है' गाना गाया है। लेकिन उन्हें अपनी बेटी की शादी के बारे में ही नहीं पता। सोना, तुमसे ये उम्मीद नहीं थी। अगर आपने अपनी शादी में पिता को बुलाया होता तो वह जाहिर तौर पर आते।"
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर क्या था शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने जूम टीवी से कहा था, "मैं इस वक्त दिल्ली में हूं। चुनाव के नतीजे आने के बाद मैं यहां आ गया था। मैंने अपनी बेटी को लेकर किसी से भी बात नहीं है। तो आपका सवाल है कि क्या वह शादी कर रही है? मेरा जवाब है कि उसने मुझे इस बारे में कुछ नहीं बताया। मैं भी उतना ही जानता हूं, जितना मीडिया में मैंने पढ़ा है। अगर वो हमसे बात करती है तो मैं और मेरी पत्नी उन्हें जरूर आशीर्वाद देंगे।"
