टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14 के से पर घायल हुए Shalin Bhanot, वीडियो में दिखा सूजा हुआ जबड़ा

Shalin Bhanot Injured in KKK 14: टीवी एक्टर शालिन भनोट ने सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के सेट से वीडियो शेयर की है। वीडियो में देखा गया की एक्टर को स्टंट करने के दौरान उनके मुंह पर चोट लग गई है जो दिखने में काफी बुरी है।

Image

Shalin Bhanot Injured in Khatron Ke Khiladi 14

Shalin Bhanot Injured in KKK 14: टीवी एक्टर शालिन भनोट अक्सर अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। बिग बॉस 16 से घर-घर मशहूर होने के बाद मानो एक्टर के पास प्रोजेक्ट खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक्टर जल्द ही रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में नजर आने वाले हैं। इसी से जुड़ी एक वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो काफी चौंका देने वाली है। स्टंट करते वक्त शालिन को काफी बुरी चोट लगी है जिसे देख फैंस टेंशन में आ गए हैं।

शालिन भनोट (Shalin Bhanot) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर की जिसमें उनका जबड़ा यानि जॉ लाइन चेहरे की सूजी हुई है। खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi) में स्टंट करने के दौरान एक्टर संग ये दुर्घटना घटी। वीडियो में साफ झलक रहा है की शालिन काफी मुश्किल में हैं और सूजन की वजह से बोल नहीं पा रहे हैं। हिम्मत ना हारते हुए एक्टर ने पोस्ट पर फैंस के लिए कैप्शन लिखा कि 'आप सभी के लिए सबकुछ'...। यह देखने के बाद फैंस शालिन के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं और इस जज्बे के लिए तारीफ़ों के पुल बांध रहे हैं।

खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग इस समय रोमानिया में हो रही है, जहां शालिन भनोट समेत अन्य 10 कंटेस्टेंट भी जा पहुंचे हैं अपने डर से लड़ने। कुछ दिन पहले खबर आई थी की शालिन ने बिना किसी सुरक्षा सहयोग से टास्क कंप्लीट किया था, जिसके लिए होस्ट रोहित (Rohit Shetty) ने सिर्फ उनकी तारीफ ही नहीं की बल्कि उनका मानना है की शालिन ही पहले फाइनलिस्ट होने शो के।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article