बॉलीवुड

जहीर इकबाल संग शादी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया रिएक्शन, बोलीं 'लोगों को मेरी मैरिज देखनी...'

Sonakshi Sinha on Wedding Rumours With Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हन बनने वाली हैं। इन खबरों पर अब सोनाक्षी सिन्हा ने चुप्पी तोड़ दी है।

Image

Sonakshi Sinha on Wedding Rumours With Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha on Wedding Rumours With Zaheer Iqbal: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी की खबरें जोरों पर थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार यह दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी करने वाली हैं। फैन्स कई दिनों से सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर एक्ट्रेस के रिएक्शन आने क इंतजार कर रहे थे। पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बाद अब बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि वो इस तरह की खबरों सुनने की आदि हो चुकी हैं।

iDIVA से बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग शादी की अफवाहों पर बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'यह किसी का बिजनेस नहीं है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि लोग मेरे बारे में इतने चिंतित क्यों हैं। लोग मुझसे मेरे माता-पिता से ज्यादा मेरी शादी के बारे में पूछते हैं। मुझे ये सब सुनकर हंसी आती है। इस तरह की खबरें सुनने की अब आदत सी हो गई है। मैं अब परेशान नहीं होती हूं। लोग बेताब हैं और हम इस बारे में क्या कर सकते हैं?'

बताते चलें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून के दिन जहीर इकबाल संग शादी करेंगी। इस शादी में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। सुनने में यह भी आया था कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी में 'हीरामंडी' की पूरी टीम मौजूद रहेगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा के पास इस समय एक हॉरर फिल्म 'काकुडा' है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article